
'ओवैसी के हाथ में है KCR की स्टीयरिंग', तेलंगाना में अमित शाह का BRS पर हमला
AajTak
तेलंगाना में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस एक 4जी पार्टी है, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा जी, राजीव जी और अब राहुल गांधी. यह 4 पीढ़ी की पार्टी है केसीआर की पार्टी 2जी पार्टी है और औवेसी की पार्टी 3जी पार्टी है. शाह ने कहा कि न 2जी आएगा, न 3जी आएगा और न ही 4जी आएगा, अब कमल की बारी है.
तेलंगाना में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. इसी क्रम में गृहमंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के खम्मम में एक जनसभा की. उन्होंने कहा कि AIMIM समर्थित BRS पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. साथ ही कहा कि क्या आप लोग ऐसा सीएम (केसीआर) बनाना चाहते हैं, जिसकी कार का स्टीयरिंग ओवैसी के हाथ में हो.
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक 4जी पार्टी है जिसमें इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी हैं. उन्होंने कहा कि ओवैसी की पार्टी 3जी पार्टी है, यानी तीन पीढ़ियों वाली, जबकि केसीआर की पार्टी 2जी पार्टी है, यानी केसीआर और केटीआर. तेलंगाना में 4जी, 3जी या 2जी पार्टी नहीं, बल्कि मोदी जी की पार्टी सरकार बनाएगी.
अमित शाह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने तेलंगाना के उन सैनिकों के सभी बलिदानों को बिखेर दिया है, जिन्होंने रजाकारों से लड़ाई की और उनके शासन को समाप्त किया. चुनाव नजदीक आ रहे हैं, मैं आपको बताऊंगा कि हम केसीआर के शासन को खत्म करके पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे. यहां से जल्द ही केसीआर का शासन खत्म हो जाएगा.
गृहमंत्री ने कहा कि आप (लोग) अच्छी तरह से जानते हैं, केसीआर औवेसी के साथ हैं, हम न तो ओवेसी के साथ विलय करेंगे और न ही केसीआर के साथ. उन्होंने कहा कि खड़गे जी, आप अच्छी तरह जानते हैं कि हम ओवैसी और उनके सहयोगियों के साथ मंच साझा नहीं करेंगे, आप सभी का आपस में स्नेह है. उन्होंने कहा कि मैं सलाह देना चाहता हूं कि किसान विरोधी, दलित विरोधी, युवा विरोधी केसीआर पार्टी को हटाएं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








