
ओवरटेक करने के चक्कर में चली गई जान, ट्रक के नीचे आया बाइक सवार, Video
AajTak
ट्रक को गलत दिशा से ओवरटेक करने वाला बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. घटना पुणे शहर की है. तेज रफ्तार बाइक सवार पहले एक राहगीर से टकराया था और फिर ट्रक के पहिए के नीचे उसका सिर आ गया था. घटना का वीडियो भी सामने आया है.
महाराष्ट्र के पुणे में बाइक सवार की जल्दबाजी ने उसकी जान ले ली. बाइक सवार ने ट्रक को गलत दिशा से ओवरटेक करने की कोशिश की थी. इसी दौरान वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में एक राहगीर भी घायल हुआ है. रोंगटे खड़े कर देने वाले इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है. हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्ड हुआ है.
दरअसल, घटना रविवार शाम को हुई. हादसे का 22 सेकेंड का वीडियो सामने आया है. वीडियो में 5 वें सेकेंड पर सीमेंट ब्लॉक से लदा ट्रक जाता नजर आता है. ट्रक के आस-पास पैदल लोग जाते नजर आ रहे हैं साथ ही अन्य वाहन भी निकलते दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच गलत दिशा से बाइक सवार युवक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में तेजी से आगे जाता नजर आता है.
देखें वीडियो...
राहगीर से टकराकर सड़क पर गिरा, सिर ट्रक के पहिए के नीचे आया
तेज रफ्तार बाइक सवार अपने आगे चल रहे राहगीर और ट्रक के बीच में मौजूद स्पेस से गाड़ी निकालने का प्रयास करता है. मगर, राहगीर से टकरा जाता है. राहगीर सड़क के दूसरी ओर गिरता है और बाइक सवार युवक ट्रक के आगे जा गिरता है. जब तक ट्रक चालक या अन्य लोग कुछ कर पाते इतनें में ही ट्रक का आगे वाला पहिया बाइक सवार युवक के सिर से निकल जाता है.
युवक का सिर पिचल जाता है और उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है. यह पूरा घटनाक्रम केवल चार सेकेंड (पांच सेकेंड से शुरू और 9वें सेकेंड पर खत्म) हो जाता है. हादसा होते ही ट्रक रुक जाता है. आस-पास मौजूद लोग दौड़कर ट्रक के करीब पहुंचे हैं. वहां युवक की लाश पड़ी होती है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











