
ओली को झटका, नेपाल SC का आदेश- 28 घंटे में PM नियुक्त हों शेर बहादुर देउबा
AajTak
नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि 28 घंटे में शेर बहादुर देउबा को अगला प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया जाए. ये आदेश तब आया है जब नेपाल में पिछले लंबे वक्त से राजनीतिक नेतृत्व का संकट है.
पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) में एक बार फिर राजनीतिक घटनाक्रम तेज़ी से बदलता हुआ दिख रहा है. नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि अगले 28 घंटे में शेर बहादुर देउबा (Sher Bahadur Deuba) को अगला प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त कर दिया जाए. ये आदेश तब आया है जब नेपाल में पिछले लंबे वक्त से राजनीतिक नेतृत्व का संकट है. केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) की अगुवाई वाली मौजूदा सरकार ने पिछले पांच महीने में दूसरी बार सदन में बहुमत खोया है, ऐसे में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत नई सरकार बनाने के लिए कहा है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











