
ओलंपियन नहीं है ये तीरंदाज, 'परम सुंदरी' को देख आप तो नहीं खा गए धोखा
AajTak
तीरंदाजी करते हुए लड़की का अंदाज़ हर किसी पर जादू बिखेरा है. बहुत से भारतीय यूजर्स भी तलाश कर रहे हैं कि आखिर यह खूबसूरत लड़की कौन है? यहां तक कि बॉलीवुड के फिल्म क्रिटिक कमाल आर. खान ने यहां तक कह डाला कि इस लड़की को बिना खेले ही गोल्ड मेडल दे देना चाहिए
पेरिस ओलंपिक खेल पूरी धूमधाम के साथ चल रहे हैं. साथ ही, खेल के कई पल की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. कुछ तस्वीरें ऐसी भी हैं जो लोगों के ज़हन में बस गई हैं. कुछ वायरल क्लिप ऐसी भी हैं जो पेरिस ओलंपिक के मायने ही बदल दिये हैं. जैसे तुर्किये के निशानेबाज यूसुफ डिकेच की तस्वीर वायरल हुई.
लेकिन इन सब वायरल वीडियो और तस्वीरों के बीच एक बेहद खूबसूरत लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि यह कोई लड़की है. किसी को यह परी जैसी लग रही है, कोई इसे परम सुंदरी कह रहा है. कई लोगों को फ़ेक और एआई जनरेटेड भी बता रहे हैं.
कौन है ये मिस्ट्री गर्ल?
तीरंदाजी करते हुए लड़की का अंदाज़ हर किसी पर जादू बिखेरा है. बहुत से भारतीय यूजर्स भी तलाश कर रहे हैं कि आखिर यह खूबसूरत लड़की कौन है? यहां तक कि बॉलीवुड के फिल्म क्रिटिक कमाल आर. खान ने यहां तक कह डाला कि इस लड़की को बिना खेले ही गोल्ड मेडल दे देना चाहिए. आइए जानते हैं कि यह हसीन लड़की कौन है और उसका ओलंपिक से क्या रिश्ता है.
दरअसल, उनका नाम चोउ त्ज़ुयू है. आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि वह एक एथलीट नहीं, बल्कि एक ताइवानी सिंगर और डांसर हैं. जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह 2018 का है. यह तीरंदाजी का वीडियो 2018 में दक्षिण कोरिया के आइडल चैम्पियनशिप का है. चोउ साउथ कोरियन गर्ल ग्रुप TWICE की भी मेंबर हैं.
देखें वायरल पोस्ट

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











