
ओलंपिक: मैच से पहले कोच ने महिला खिलाड़ी को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल
AajTak
जर्मनी की महिला जूडो एथलीट को एक अनचाहे विवाद का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल टोक्यो ओलंपिक्स में फाइट से पहले मार्टेना त्रेजदोस (Martyna Trajdos)की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें उनके कोच उन्हें गाल पर थप्पड़ मारते हुए नजर आए थे.
जर्मनी की महिला जूडो एथलीट को एक अनचाहे विवाद का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल टोक्यो ओलंपिक्स में फाइट से पहले मार्टेना त्रेजदोस (Martyna Trajdos)की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें उनके कोच उन्हें गाल पर थप्पड़ मारते हुए नजर आए थे. (फोटो क्रेडिट: Martyna Trajdos) मार्टेना का मुकाबला हंगरी की महिला खिलाड़ी जोफी ओज्बास के साथ था. महिलाओं की 63 किलो कैटेगिरी में ये राउंड 32 का जूडो मैच था. एक वायरल क्लिप में देखा गया कि मार्टेना मैट पर आने से पहले अपनी कोच क्लॉडीयु पूसा के साथ पास जाती हैं. (फोटो क्रेडिट: Martyna Trajdos) पूसा मार्टेना के कंधों को पकड़ते हैं और उनकी पीठ थपथपाते हैं. इसके बाद वे उनके बाएं और दाएं गाल पर थप्पड़ मारते हैं. मार्टेना इसके बाद फाइट के लिए जाती हैं. हालांकि इस फाइट में हंगरी की खिलाड़ी ने दबदबा बनाए रखा और मार्टेना को हार का सामना करना पड़ा. (फोटो क्रेडिट: Getty images)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










