
ओलंपिक में सूबेदार ने जीता गोल्ड तो राजपूताना राइफल्स ने इस तरह मनाया जश्न
AajTak
नीरज चोपड़ा की इस गोल्डन कामयाबी पर पूरा देश गर्व कर रहा है, लेकिन राजपूताना राइफल्स को अपने सूबेदार पर और अधिक नाज है. राजपूताना राइफल्स के जवानों ने रविवार को नीरज की कामयाबी पर जश्न मनाया, जिसका एक वीडियो सामने आया है.
हिंदुस्तान को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा आज हिंदुस्तान वापस लौटेंगे, जहां उनके जोरदार स्वागत की तैयारियां चल रही हैं. नीरज चोपड़ा आज करीब 5 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता है. नीरज चोपड़ा की इस गोल्डन कामयाबी पर पूरा देश गर्व कर रहा है, लेकिन राजपूताना राइफल्स को अपने सूबेदार पर और अधिक नाज है. दरअसल, नीरज चोपड़ा रेजीमेंट में 4 राजपूताना राइफल्स के सूबेदार हैं. राजपूताना राइफल्स के जवानों ने रविवार को नीरज की कामयाबी पर जश्न मनाया, जिसका एक वीडियो सामने आया है. जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीतकर नीरज ने साबित कर दिया है कि वह हीरो हैं, न सिर्फ उनके जिन्हें खेल पसंद है, न सिर्फ उनके जिनके लिए ओलंपिक का ये सोना भारत की आन-बान-शान है, बल्कि उनके भी जो साथ गए भारतीय ओलंपिक दल के साथी हैं.More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












