
ओलंपिक के वायरल शूटर अपनी पोज को लेकर हुए परेशान! अब करने जा रहे ये काम
AajTak
पेरिस ओलंपिक से तुर्की के शार्पशूटर यूसुफ डिकेक का वीडियो वायरल हुआ था. यूसुफ ने ओलंपिक में जिस अंदाज से सिल्वर मेडल जीता, उसने लोगों का दिल जीत लिया और वो सोशल मीडिया पर छा गए. अब यूसुफ ने अपने वायरल पोज को लेकर एक बड़ा फैसला किया है.
पेरिस ओलंपिक से एक वीडियो खूब वायरल हुआ जिसमें तुर्की के पिस्टल शार्पशूटर यूसुफ डिकेक बड़े ही कूल अंदाज में अपने टारगेट पर निशाना लगाते दिखे. उनका निशाना इतना सटीक था कि उन्होंने ओलंपिक में मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में सिल्वर मेडल जीत लिया. उन्होंने जिस बेपरवाह अंदाज से शूटिंग करते हुए मेडल जीता, वो दुनिया भर में वायरल हो गया. यूसुफ ओलंपिक के अपने वायरल पोज को अब ट्रेडमार्क कराने जा रहे हैं.
सोमवार को यूसुफ के कोच ने समाचार एजेंसी एएफपी से बताया कि यूसुफ ने अपने वायरल पोज को ट्रेडमार्क करने के लिए आवेदन दिया है.
उनके कोच एर्डिनक बिलगिली ने कहा कि आवेदन तुर्की पेटेंट और ट्रेडमार्क ऑफिस में दिया गया है. यूसुफ अपने पोज को इसलिए ट्रेडमार्क कराना चाहते हैं क्योंकि बिना उनकी अनुमति के कई लोग इस पोज को ट्रेडमार्क कराने की कोशिश कर रहे हैं.
बिलगिली ने कहा, 'यूसुफ डिकेक को जानकारी नहीं थी और कई लोगों ने उनके पोज को अपना बता ट्रेडमार्क के लिए आवेदन कर दिया था. इसके बारे में जानकारी होने के लगभग एक हफ्ते बाद हमने आवेदन दिया है. साथ ही तुर्की पेटेंट और ट्रेडमार्क ऑफिस ने बाकी के सभी आवेदन खारिज कर दिए हैं.'
पेरिस ओलपिंक के वायरल वीडियो पर बने थे ढेरों मीम
यूसुफ के कूल पोज की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई थी और ढेरों मीम बने थे. कई लोगों ने यूसुफ की तुलना काल्पनिक जासूस जेम्स बॉन्ड से की थी. अरबपति टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क ने भी यूसुफ की तारीफ की थी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











