
ओलंपिक: इस टीम ने 17 साल में पहली बार गंवाया गोल्ड, रोने लगे खिलाड़ी
AajTak
चीन में ओलंपिक गेम्स को कितनी गंभीरता से लिया जाता है, इसका नजारा एक बार फिर देखने को मिला जब चीन के मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद भी अपने देश से माफी मांगी. ये खिलाड़ी इस दौरान काफी इमोशनल भी हो गए थे.
चीन में ओलंपिक गेम्स को कितनी गंभीरता से लिया जाता है, इसका नजारा एक बार फिर देखने को मिला, जब चीन के मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद भी अपने देश से माफी मांगी. ये खिलाड़ी इस दौरान काफी इमोशनल भी हो गए थे. चीन के खिलाड़ी Xu Xin और Liu Shiwen को जापानी खिलाड़ियों जुन मिजुतानी और मीमा इटो ने मिक्स्ड डबल्स फाइनल्स में मात दी है. साल 2004 के बाद ये पहली बार है जब चीन के अलावा कोई दूसरा देश टेबल टेनिस में गोल्ड जीतने में कामयाब रहा है. बता दें कि चीन का टेबल टेनिस और डाइविंग जैसे स्पोर्ट्स में लंबे समय से दबदबा रहा है और इन दोनों ही स्पोर्ट्स में चीन के खिलाड़ियों से गोल्ड मेडल की उम्मीद की जाती रही है. चीन के दबदबे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सिल्वर पदक को भी इन प्रतियोगिताओं में असफलता के तौर पर देखा जाता है.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











