
ओम बिरला को कितनी चुनौती दे पाएंगे के. सुरेश? 11 बजे संसद में वोटिंग से होगा नए स्पीकर का फैसला
AajTak
लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए आज फैसले का दिन है. हालांकि, INDIA ब्लॉक के लिए यह आसान काम नहीं होगा, क्योंकि उन्हें चुनाव जीतने के लिए 271 वोटों की जरूरत होगी, जो 542 (वायनाड सीट खाली) का आधा है. जहां तक संख्या की बात है, एनडीए के पास लोकसभा में 293 सदस्य हैं, जबकि इंडिया ब्लॉक के पास 233 हैं.
लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए आज बुधवार को चुनाव होना है. लोकसभा में सभी सदस्य इसको लेकर वोट करेंगे. दरअसल, अध्यक्ष पद को लेकर NDA और विपक्षी इंडिया ब्लॉक के बीच आम सहमति नहीं बनने के बाद दोनों गठबंधनों ने अलग-अलग उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने फिर से सांसद ओम बिरला को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्ष ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के.सुरेश को मैदान में उतारने का फैसला किया है. राजस्थान के कोटा से तीन बार के सांसद ओम बिरला और केरल के मवेलीकारा से 8 बार के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश के बीच सीधा मुकाबला है.
लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव आज सुबह 11 बजे होगा. हालांकि, INDIA ब्लॉक के लिए यह आसान काम नहीं होगा क्योंकि उन्हें चुनाव जीतने के लिए 271 वोटों की आवश्यकता होगी, जो 542 (वायनाड सीट खाली) का आधा है. जहां तक संख्या की बात है, एनडीए के पास लोकसभा में 293 सदस्य हैं, जबकि इंडिया ब्लॉक के पास 233 हैं. इसके अलावा, सात सांसद ऐसे हैं जिन्हें अभी लोकसभा में शपथ लेनी है, जिनमें INDIA ब्लॉक के पांच सांसद शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार, स्पीकर के चुनाव के बाद उन्हें शपथ दिलाई जाएगी. नतीजतन, ये सात सांसद लोकसभा अध्यक्ष चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे.
यह भी पढ़ें: ओम बिरला vs के सुरेश... स्पीकर बनने की रेस में कौन है आगे? जानें लोकसभा का नंबर गेम
इसके अलावा, सूत्रों ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि वाईएसआरसीपी, जो किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं है, ने स्पीकर के चुनाव में ओम बिरला का समर्थन करने का फैसला किया है.
उपसभापति पद को लेकर नहीं बन सकी आम सहमति!
बता दें कि सरकार और विपक्ष के बीच शुरू में सहमति बनती दिखी. हालांकि, बताया जा रहा है कि विपक्ष को उपसभापति का पद देने के मुद्दे पर सरकार की ओर से कोई प्रतिबद्धता नहीं जताए जाने के बाद बातचीत नहीं बन पाई. सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को पैरवी करने को आगे किया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







