
ओमान में ईरान-अमेरिका की बातचीत जारी, खामेनेई के मंत्री बोले- अगर उकसाया तो...
AajTak
अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बीच ओमान की राजधानी मस्कट में बातचीत शुरू हुई है. ओमानी विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी दोनों पक्षों की बातचीत करा रहे हैं. हालांकि, दोनों पक्ष अभी सामने-सामने बैठकर बात नहीं कर रहे हैं.
अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच अब दोनों पक्ष बातचीत की टेबल पर आ गए हैं. ओमान की राजधानी मस्कट में इनडायरेक्ट ही सही लेकिन दोनों देश ईरान के परमाणु प्रोग्राम को लेकर बातचीत कर रहे हैं. दोनों देशों के बीच बातचीत का जरिया ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी बने हैं. अलबुसैदी ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची के साथ मुलाकात की है.
अरागची के साथ मुलाकात के बाद ओमानी विदेश मंत्री ने अमेरिक के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेयर्ड कुश्नर से भी मुलाकात की. यह जानकारी ओमानी विदेश मंत्रालय के बयान में दी गई है.
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, महल के बाहर से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों मुलाकातों की पुष्टि होती है. तस्वीरों में ईरानी प्रतिनिधिमंडल के निकलने के बाद अमेरिकी झंडे वाला काफिला महल के परिसर में प्रवेश करता दिखा.
ओमान ने बयान में क्या कहा?
ओमान की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'डिप्लोमेसी और टेक्निकल बातचीत को दोबारा शुरू करने के लिए सही माहौल बनाने पर बात हुई. इस दौरान बातचीत की अहमियत पर जोर दिया गया, क्योंकि सभी पक्ष स्थायी सुरक्षा और स्थिरता हासिल करने के लिए वार्ता की सफलता के लिए प्रतिबद्ध हैं.'
वहीं, ईरानी सरकारी मीडिया में ऐसी रिपोर्टें हैं कि अरागची और उनकी टीम जल्द ही अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ इनडायरेक्ट बातचीत शुरू कर सकती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर के चयन में अपनी अहम भूमिका की बात कही है. उन्होंने कहा कि मोजतबा खामेनेई को वे स्वीकार नहीं करते. इस बयान पर ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने जवाब दिया. नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2026 के दौरान खतीबज़ादेह ने कहा कि ट्रंप न्यूयॉर्क के मेयर तक चुन नहीं सकते, फिर भी वह ईरान के सुप्रीम लीडर का चयन करने की बात कर रहे हैं. देखें वीडियो.

लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच हिज़्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इज़रायल के एक सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला किया है. संगठन के मुताबिक यह कार्रवाई बेरूत और अन्य लेबनानी इलाकों पर इज़रायली हमलों के जवाब में की गई. वहीं इज़रायली वायुसेना ने भी बेरूत के दहियेह इलाके में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं.

ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध का आज सातवां दिन है. पिछले छह दिनों में ईरान में भारी तबाही हुई है. लेकिन इस जंग में सिर्फ ये तीन देश नहीं खाड़ी के 4 और मुस्लिम देश भी शामिल हो गए हैं. इन देशों पर हुए हमले से तनाव और बढ़ गया है. ड्रोन अटैक से अजरबैजान भड़क गया है. सुनिए राष्ट्रपति अलीयेव ने ईरान से क्या मांग की.










