
ओमान के पास इस घटना को लेकर ईरान पर बुरी तरह भड़का इजरायल
AajTak
मध्य-पूर्व में फिर तनाव बढ़ता दिख रहा है. इजरायल ने अरब सागर में ओमान के तट के पास तेल लदे पोत पर हमले के लिए ईरान पर आरोप लगाया है.
मध्य-पूर्व में फिर तनाव बढ़ता दिख रहा है. इजरायल ने अरब सागर में ओमान के तट के पास तेल लदे पोत पर हमले के लिए ईरान पर आरोप लगाया है. इसमें चालक दल के दो सदस्य एक ब्रिटिश नागरिक और एक रोमानियाई नागरिक की मौत हो गई. यह घटना गुरुवार देर रात ओमान के मासिरा द्वीप के उत्तरपूर्व की है. (फोटो-Getty Images) लंदन की कंपनी ज़ोडिएक मैरीटाइम द्वारा संचालित एमवी मर्सर स्ट्रीट, गुरुवार को घटना के समय अरब सागर में ओमान के तट पर थी. इजरायली शिपिंग मैग्नेट ईयाल ओफ़र से संबंधित कंपनी ने कहा कि घटना के बारे में जांच की जा रही है कि असल में क्या हुआ था? लेकिन इजरायल के विदेश मंत्री यैर लैपिड ने शुक्रवार को हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया. (फोटो-Getty Images)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











