
ओबामा बोले- पीएम मोदी से बात होती तो भारत में मुसलमानों की सुरक्षा का मुद्दा उठाता, कांग्रेस ने BJP को घेरा
AajTak
बराक ओबामा ने CNN को दिए इंटरव्यू में कहा, ''यदि मेरी पीएम मोदी से बातचीत होती, जिन्हें मैं अच्छी तरह से जानता हूं तो मैं यही कहता कि यदि आप भारत में जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा नहीं करते हैं, तो मुमकिन है कि भविष्य में भारत में विभाजन बढ़े. ये भारत के हितों के विपरीत होगा.''
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिन के दौरे पर हैं. अमेरिका में पीएम मोदी का जारेदार स्वागत जारी है. इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को सलाह दी है कि उन्हें पीएम मोदी से बातचीत के दौरान मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के मुद्दे को उठाना चाहिए. वहीं, बराक ओबामा के इस बयान के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है.
ओबामा ने कहा कि अगर उनकी बातचीत पीएम मोदी से होगी, तो वह भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर चर्चा करेंगे और अगर उनके अधिकारों की रक्षा नहीं की गई तो क्या होगा.
बराक ओबामा ने गुरुवार (अमेरिकी समयानुसार) को CNN को दिए इंटरव्यू में कहा, ''यदि मेरी पीएम मोदी से बातचीत होती, जिन्हें मैं अच्छी तरह से जानता हूं तो मैं यही कहता कि यदि आप भारत में जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा नहीं करते हैं, तो मुमकिन है कि भविष्य में भारत में विभाजन बढ़े. ये भारत के हितों के विपरीत होगा.'' उन्होंने कहा, हिंदू बहुसंख्यक भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा काबिले-जिक्र है.
डिनर डिप्लोमेसी और डील... अमेरिका में PM मोदी, देखें फुल कवरेज कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बराक ओबामा के इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया है. तो वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि बराक ओबामा ने जो कहा है उस पर ध्यान देने की जरूरत है. प्रधानमंत्री मोदी की कथनी और करनी में फर्क है . प्रधानमंत्री जो कहते हैं वह अमल करके दिखाएं.
Watch this video from 2.36 mins - There’s a message Mr Modi’s friend ‘Barack’ has for him. Guess he’s also a part of an international conspiracy against Mr Modi? At least that’s what the bhakts would allege!pic.twitter.com/3LeTtmAiU0

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








