
ओबान अब पवन और सियाया बनी ज्वाला..., Kuno के चीतों का नया नामकरण, केंद्रीय मंत्री ने जारी किया Video
AajTak
Kuno Cheetahs Named: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर 2022 को 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों से आह्वान किया था कि इन चीतों के नाम सुझाएं और पारंपरिक नाम बताएं. इसके लिए 26 सितंबर से ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू की गई, जो 31 अक्टूबर 2022 तक चली थी. प्रतियोगिता में देशभर से हजारों नाम सुझाए गए. अब चीतों का नामकरण कर दिया गया है.
मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से 8 और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों को अब उनकी पहचान मिल चुकी है. यह चीते अब भारतीय नामों से पुकारे जाएंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र सरकार की ओर से चीतों के नामकरण के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता चलाई गई थी और इसमें देशभर के हजारों लोगों ने इन चीतों के भारतीय नाम सुझाए. इसी आधार पर अब चीतों का नामकरण कर दिया गया है. इसकी जानकारी केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक वीडियो ट्वीट कर देश की जनता के साथ साझा की है.
पहले यह बता दें कि पिछले साल 17 सितंबर को नामीबिया से 8 चीते कूनो नेशनल पार्क लाए गए थे, जिनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था. इसके बाद 12 चीते 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे. जिनको मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कूनो नेशनल पार्क में रिलीज किया था.
इन चीतों के नाम रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर को 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों से आह्वान किया था कि इन चीतों के नाम सुझाएं और पारंपरिक नाम बताएं. साथ ही सबसे पहले चीता देखने का मौका पाएं. यही वजह है कि केंद्र सरकार के माय जीओवी पोर्टल पर 26 सितंबर से ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू की गई, जो 31 अक्टूबर 2022 तक चली थी. प्रतियोगिता में देशभर से हजारों नाम सुझाए गए. अब चीतों का नामकरण कर दिया गया है.
नामीबिया से लाए गए मादा चीता आशा अब आशा, ओबान अब पवन, सवाना अब नाभा, सियाया अब ज्वाला, एल्टन अब गौरव, फ्रेडी अब शौर्य, तिब्लिसी को अब धात्री नाम से पहचाना जाएगा. मादा आशा का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखा था.
Cheetahs named! On 25th September 2022, PM Shri @narendramodi ji during his #MannKiBaat address asked people to suggest names for cheetahs reintroduced from Namibia and South Africa. A competition was thus organised. Happy to share the names of our cheetahs and the winners. pic.twitter.com/KEcO4ujvFH
साउथ अफ्रीका से आए गए 12 चीतों में फिंडा (मादा) को दक्ष, मापेसू को निर्वा, फिंडा (व्यस्क-1) को वायु, फिंडा(व्यस्क-2) को अग्नि, तस्वालू (मादा) को गामिनी, तस्वालू (व्यस्क नर) को तेजस, तस्वालू (उप व्यस्क मादा) को वीरा, तस्वालू (उप व्यस्क नर) को सूरज, वाटरबर्ग जीवमंडल (व्यवस्क मादा) को धीरा तो वाटरबर्ग जीवमंडल (व्यवस्क नर) को उदय और वाटरबर्ग बायोस्फीयर व्यस्क (नर-2) को प्रभाष, वाटरबर्ग बायोस्फीयर व्यस्क (नर-3) को पावक नाम दिया गया है. इसके साथ ही प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की भी घोषणा कर दी गई है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









