
ओडिशा: स्कूलों में नहीं थम रहा कोरोना, आदिवासी आवासीय विद्यालय की 26 छात्राएं हुईं कोविड पॉजिटिव
AajTak
Corona in Schools: अधिकांश छात्राओं में सर्दी और खांसी के लक्षण दिखाई दिए जिसके बाद कोरोना टेस्ट किया गया. सभी संक्रमित छात्राओं को संस्थान परिसर में ही आइसोलेशन में रखा गया है और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग जारी है.
Corona in Schools: ओड़िशा में ऑफ़लाइन क्लासेज़ के फिर से शुरू होने और स्कूलों के खुलने के बाद से स्टूडेंट्स के बीच कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. राज्य के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के 53 छात्र और मेडिकल कॉलेज के अन्य 29 छात्रों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आज (शनिवार) यानी 27 नवंबर को मयूरभंज जिले के चमकपुर आदिवासी आवासीय स्कूल की 26 छात्राएं Covid-19 पॉजिटिव पाई गई हैं. अधिकांश छात्राओं में सर्दी और खांसी के लक्षण दिखाई दिए जिसके बाद कोरोना टेस्ट किया गया. सभी संक्रमित छात्राओं को संस्थान परिसर में ही आइसोलेशन में रखा गया है और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग जारी है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












