
ओडिशा में 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन, केवल आवश्यक सेवाओं को रहेगी अनुमति
AajTak
ओडिशा सरकार ने राज्य में 14 दिन का लॉकडाउन लगा दिया है. ये लॉकडाउन बुधवार सुबह से लागू होकर 19 मई तक चलेगा. सरकार ने ये भी स्पष्ट किया है कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं, हेल्थ सेवाओं को छूट रहेगी.
देश में बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच ओडिशा राज्य ने बड़ा फैसला लिया है. ओडिशा सरकार ने राज्य में 14 दिन का लॉकडाउन लगा दिया है. ये लॉकडाउन आने वाले बुधवार (5 अप्रैल) सुबह से लागू होकर 19 मई तक चलेगा. सरकार ने ये भी स्पष्ट किया है कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं, हेल्थ सेवाओं को ही छूट रहेगी. इसके अलावा सुबह के 7 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक अपने घरों से 500 मीटर के दायरें में निकल सकेंगे, ताकि वे अपने जरूरी कार्य कर सकें. उड़ीसा राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते चौबीस घंटे में उड़ीसा राज्य में कोरोना के 8015 नए मामले सामने आए हैं. इस समय उड़ीसा में 69453 एक्टिव कोरोना मरीज हैं, इन नए आंकड़ों को मिलाकर उड़ीसा में अब तक कुल 4,62,622 कोरोना मामले हुए हैं, उड़ीसा में कोरोना से अब तक 2068 मौत हो चुकी हैं.
मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.









