
ओडिशा: मां-बाप ने नवजात बेटे को निःसंतान दंपति को बेचा! हैरान कर देगी वजह
AajTak
ओडिशा के बालासोर जिले में एक दंपति पर अपने नवजात बच्चे को कथित तौर पर मयूरभंज के निःसंतान दंपत्ति को बेचने का आरोप है. पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस और बाल कल्याण समिति ने बच्चे को बरामद किया है. आरोपी दंपति ने बिक्री से इनकार करते हुए बच्चे को 'दान' करने का दावा किया है.
ओडिशा के बालासोर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दंपति ने कथित तौर पर अपने नवजात लड़के को पड़ोसी मयूरभंज जिले के एक निःसंतान दंपति को बेच दिया. पड़ोसियों के शिकायत के आधार पर पुलिस और बाल कल्याण समिति द्वारा संयुक्त जांच शुरू की गई. इसके बाद एक निःसंतान दंपत्ति के कब्जे से बच्चे को बचाया गया.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया, जब स्थानीय लोगों को बस्ता पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत हदामौदा गांव में धर्मू बेहरा और उनकी पत्नी शांतिलता के घर में नौ दिन का बच्चा नहीं मिला. 19 दिसंबर को शांतिलता ने बारीपदा के पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया और तीन दिन बाद उसे छुट्टी दे दी गई.
ये भी पढ़ें- खरीदनी थी बाइक, दंपति ने 9 दिन के बेटे को 60 हजार में बेचा
अधिकारी ने बताया कि जब ग्रामीणों को उनके घर में नवजात नहीं मिला, तो उन्हें संदेह हुआ कि दंपति ने 'गरीबी' के कारण किसी बिचौलिए के माध्यम से बच्चे को बेच दिया है. शिकायत के आधार पर पुलिस और बाल कल्याण समिति, मयूरभंज द्वारा संयुक्त जांच शुरू की गई. उन्होंने बताया कि शनिवार को मयूरभंज जिले के सैनकोला ब्लॉक के अंतर्गत मनीचा गांव में एक निःसंतान दंपत्ति के कब्जे से बच्चे को बचाया गया.
शांतिलता और जिस परिवार से बच्चे को बचाया गया, दोनों ने नवजात शिशु की किसी भी तरह की बिक्री या खरीद के आरोप से इनकार किया. शांतिलता और धरमू ने दावा किया कि उन्होंने बच्चे को निःसंतान दंपत्ति को दान कर दिया है. फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











