
ओडिशा: चिल्का झील में रास्ता भटक गई केंद्रीय मंत्री की नाव, 2 घंटे तक फंसे रहे पुरुषोत्तम रूपाला
AajTak
केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला को ले जा रही एक नौका ओडिशा की चिल्का झील में करीब दो घंटे तक फंसी रही. घटना के बाद प्रशासन ने सतपाड़ा से एक और नौका भेजी और उसके बाद केंद्रीय मंत्री और उनके सहयोगी अपने गंतव्य तक पहुंच सके.
केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला को ले जा रही एक नाव ओडिशा की चिल्का झील में रविवार शाम लगभग दो घंटे तक फंसी रही. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.शुरुआत में यह माना जा रहा था कि नौका कथित तौर पर मछुआरों द्वारा डाले गए जाल के कारण फंस गई है लेकिन बाद में केन्द्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी नौका रास्ता भटक गई थी.
संबित पात्रा भी मंत्री के साथ थे मौजूद
जैसे ही मामला सामने आया तो प्रशासन ने एक अन्य नौका भेजी जिससे केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री को वहां से निकाल लिया और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया. रूपाला के साथ नौका पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और पार्टी के कुछ अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद थे. यह घटना उस वक्त हुई जब मंत्री ने खुर्दा जिले के बारकुल से अपनी यात्रा शुरू की और ब्लू लैगून (नौका) के माध्यम से वह पुरी जिले के सतपाड़ा जा रहे थे.
दूसरी नाव के जरिए निकाले गए मंत्री
मंत्री के काफिले की ड्यूटी में तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, नलबाना पक्षी अभयारण्य के पास झील के बीच में मोटर चालित नाव लगभग दो घंटे तक फंसी रही. मंत्री ने बाद में मीडिया से बात करते कहा, ‘अंधेरा हो गया था और नौका परिचालित कर रहे नाविक को भी रास्ते की जानकारी नहीं थी. इसलिए हम रास्ता भटक गए. हमें सतपाड़ा पहुंचने में दो घंटे से अधिक वक्त लगा.’ प्रशासन ने तुरंत सतपाड़ा से एक और नौका भेजी जिसमें मंत्री और उनके सहयोगी गंतव्य तक पहुंचने के लिए उसमें सवार हो गए.
रूपाला को पुरी जिले के कृष्णाप्रसाद इलाके के पास एक कार्यक्रम में शामिल होना था. हालाँकि, इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद अंतिम समय में इसे रद्द कर दिया गया. अधिकारी ने बताया कि रूपाला रात करीब साढ़े दस बजे पुरी पहुंचे. केंद्रीय मंत्री 'सागर परिक्रमा' कार्यक्रम के 11वें चरण के तहत मछुआरों के साथ बातचीत करने के लिए ओडिशा के दौरे पर हैं. इससे पहले दिन में, उन्होंने गंजम जिले के गोपालपुर बंदरगाह में कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








