
ओडिशा: गोबर के ढेर से नोटों के कई बंडल बरामद, दो राज्यों की पुलिस ने की थी गांव में छापेमारी
AajTak
हैदराबाद और ओडिशा की पुलिस टीमों द्वारा बालासोर जिले के एक गांव में छापेमारी की गई. इस दौरान गाय के गोबर के ढेर से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई. यह बरामदगी कामरदा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत आने वाले बदामंदारुनी गांव में की गई.
हैदराबाद और ओडिशा की पुलिस टीमों द्वारा शनिवार को जब बालासोर जिले के एक गांव में छापेमारी की गई तो अधिकारी भी हैरान रह गए. यहां गाय के गोबर के ढेर से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि यह बरामदगी कामरदा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आने वाले बदामंदारुनी गांव में की गई. दरअसल, हैदराबाद और ओडिशा के पुलिस अधिकारियों की एक टीम गांव पहुंची थी और आरोपी गोपाल बेहरा के ससुराल वालों के घर पर छापा मारा.
आरोपी ने कंपनी से चुराए थे पैसे
गोपाल बेहरा, जो फिलहाल फरार है, वह हैदराबाद में एक कृषि आधारित कंपनी में काम करता था और उसने कथित तौर पर कंपनी के लॉकर से 20 लाख रुपये से अधिक की रकम चुराई थी. गोपाल ने कथित तौर पर अपने साले रवींद्र बेहरा के माध्यम से गांव में पैसे भेजे थे.
यह भी पढ़ें: भोला ड्रग्स केस में ED की 13 ठिकानों पर रेड, 3.5 करोड़ कैश बरामद
गोपाल के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आई. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, हैदराबाद पुलिस की एक टीम ने कामरदा पुलिस के साथ रवींद्र के घर पर छापा मारा और गाय के गोबर के ढेर में छिपाई गई भारी मात्रा में नकदी बरामद की.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









