
ओडिशा: गांजा रखने के आरोप में IRBn के 3 जवान सेवा से बर्खास्त
AajTak
पुलिस ने बताया कि भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबीएन) के तीन जवानों को 15 किलोग्राम गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया. जवानों की पहचान आईआरबीएन की 5वीं बटालियन के कुणाल सिंह, त्रिलोचन राणा और नीलम बारला के रूप में हुई है. उन्हें 25 मार्च को ओडिशा पुलिस ने बौध जिले में उनके बैरकों में छापेमारी के दौरान पकड़ा था.
भारतीय रिजर्व बटालियन (IRBn) के तीन जवानों को 15 किलोग्राम गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद शनिवार को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को ये जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबीएन) के तीन जवानों को 15 किलोग्राम गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया.
जवानों की पहचान आईआरबीएन की 5वीं बटालियन के कुणाल सिंह, त्रिलोचन राणा और नीलम बारला के रूप में हुई है. उन्हें 25 मार्च को ओडिशा पुलिस ने बौध जिले में उनके बैरकों में छापेमारी के दौरान पकड़ा था.
पुलिस ने बताया कि हवलदार कुणाल सिंह के पास 5 किलोग्राम गांजा पाया गया, जबकि दो कांस्टेबल त्रिलोचन राणा और नीलम बारला को क्रमशः 7 किलोग्राम और 3 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ के साथ पकड़ा गया.
बौध के पुलिस अधीक्षक राहुल गोयल ने बताया, 'मनमुंडा इलाके में तैनात तीन आईआरबी जवानों को कुछ दिन पहले न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. अब उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.'

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











