
ओडिशा: कोर्ट के आदेश के बाद रेप के आरोपी से पीड़िता की शादी, जेल में विवाह
AajTak
ओडिशा में पॉक्सो ( प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुएल ऑफेंसेस एक्ट) कोर्ट के एक फैसले के बाद एक रेप पीड़िता की शादी उसका यौन शोषण करने वाले शख्स से करा दी गई है. कोर्ट के आदेश के बाद इन दोनों की शादी जेल के भीतर ही कराई गई है.
उड़ीसा में पॉक्सो ( प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुएल ऑफेंसेस एक्ट) कोर्ट के एक फैसले के बाद एक रेप पीड़िता की शादी उसका यौन शोषण करने वाले शख्स से करा दी गई है. कोर्ट के आदेश के बाद इन दोनों की शादी को जेल के भीतर ही करा दी गई है. शादी के बाद महिला अपने ससुराल भी आ चुकी है वहीं आरोपी अभी भी जेल में है. सर्कल जेल के सुपरिटेंडेंट कुलामनी ने इस मामले में कहा कि 23 साल के राजेश सिंह पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग का रेप किया था. पॉक्सो कोर्ट और डीजी के आदेश के बाद इन दोनों की शादी करा दी गई है. पिछले महीने ही इस लड़की की उम्र 18 साल हुई थी. राजेश सिंह पर आरोप है कि उसने पिछले साल इस युवती का रेप किया था. उस समय इस युवती की उम्र 17 साल थी. वो प्रेग्नेंट हो गई थी और अब वह एक बच्चे की मां बन चुकी हैं. इस शादी के संपन्न होने के बाद महिला अपने ससुराल वालों के पास जाकर रहने लगी हैं वही राजेश लगातार अपनी जमानत लेने की कोशिशें कर रहा है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












