
ऑस्ट्रेलिया में भारत-पाकिस्तान मैच पर आया ओवैसी का बयान, बोले- 'ये कैसा प्यार है'
AajTak
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इतना ही है तो पाकिस्तान के साथ मत खेलो. क्या होगा यदि आप पाकिस्तान के साथ नहीं खेलते हैं तो? टेलीविजन के लिए ₹2000 करोड़ का नुकसान? लेकिन क्या ये भारत से ज्यादा मायने रखता है? छोड़ो, मत खेलो. उन्होंने कहा- 'मुझे नहीं पता कि मैच कौन जीतेगा. लेकिन मैं ये भी चाहता हूं कि भारत जीत जाए.'
हैदराबाद के सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान में एशिया कप 2023 खेलने के लिए भारतीय टीम नहीं भेजे जाने के फैसले के मुद्दे पर सवाल किए हैं. ओवैसी ने कहा कि भारत, ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों खेल रहा है? जबकि वह अपनी टीम को पाकिस्तान में खेलने के लिए ना भेजने का फैसला करता है. फिर आप कल पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच क्यों खेल रहे हैं? नहीं खेलना था. नहीं, हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में उनके साथ खेलेंगे. ये प्यार क्या है?
ओवैसी ने आगे कहा कि इतना ही है तो पाकिस्तान के साथ मत खेलो. क्या होगा यदि आप पाकिस्तान के साथ नहीं खेलते हैं तो? टेलीविजन के लिए ₹2000 करोड़ का नुकसान? लेकिन क्या ये भारत से ज्यादा मायने रखता है? छोड़ो, मत खेलो. उन्होंने कहा- 'मुझे नहीं पता कि मैच कौन जीतेगा. लेकिन मैं ये भी चाहता हूं कि भारत जीत जाए और शमी और मोहम्मद सिराज जैसे हमारे बच्चे पाकिस्तान को कुचलने की पूरी कोशिश करें.'
'अगर भारत जीतता है तो ये लोग छाती पीटेंगे'
हैदराबाद के सांसद ने अप्रत्यक्ष रूप से मुस्लिम खिलाड़ियों की ट्रोलिंग का हवाला दिया और कहा- 'लेकिन अगर भारत जीतता है तो ये लोग छाती पीटेंगे और अगर भारत हारता है तो वे यह पता लगाना शुरू कर देंगे कि मैच में किसकी गलती थी. आपकी समस्या क्या है? यह क्रिकेट है.' ओवैसी ने कहा कि आपको हमारे हिजाब से, हमारी दाढ़ी से और हमारे क्रिकेट से भी समस्या है.
क्या आपका बीएसएफ बिरयानी खाकर सो रहा: ओवैसी
वहीं, विकाराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने आरएसएस पर हमला बोला. ओवैसी ने कहा कि RSS ने बताया कि जनसंख्या बढ़ रही है, मैं पूछता हूं कि कैसे बढ़ रही है? (वे कहते हैं) लोग बांग्लादेश से प्रवेश कर रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आपका बीएसएफ बिरयानी खाकर सो रहा है?

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







