
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की इन 3 महिलाओं ने देश का नाम रोशन कर दिया
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में एसटीईएम सुपरस्टार के तौर पर चयनित 60 वैज्ञानिकों में तीन भारतीय मूल की महिलाओं को भी शामिल किया गया है. इन तीनों ही महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है और विज्ञान को और मजबूत करने में अपना योगदान दिया है. एक श्रीलंका मूल की महिला को भी STEM का हिस्सा बनाया गया है.
ऑस्ट्रेलिया में एसटीईएम सुपरस्टार के तौर पर चयनित 60 वैज्ञानिकों में तीन भारतीय मूल की महिलाओं को भी शामिल किया गया है. इस लिस्ट में नीलिमा कडियाला, डॉ. एना बाबूरमानी और डॉ. इंद्राणी मुखर्जी को शामिल किया गया है. STEM एक ऐसी मुहिम है जिसके जरिए समाज की लैंगिक धारणाओं को तोड़ने पर जोर दिया जाता है और महिला वैज्ञानिकों को आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. इस बार उन्हीं 60 वैज्ञानिकों में से तीन भारतीय मूल की महिला वैज्ञानिकों को भी मौका दे दिया गया है.
जानकारी के लिए बता दें कि Science and Technology Australia (STA) द्वारा हर साल विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग में काम कर रहे 60 एक्सपर्ट्स का चयन किया जाता है. उन्हें पब्लिक के सामने रोल मॉडल की तरह पेश किया जाता है. इसी कड़ी में तीन भारतीय मूल की महिलाओं को भी इन 60 लोगों में शामिल किया गया है. नीलिमा कडियाला की बात करें तो वे चैलेंजर लिमिटेड में आईटी प्रोग्राम मैनेजर के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. उन्हें FMCG, आर्थिक, सरकारी सेक्टर में काम करने का 15 साल का अनुभव है. 2003 में वे Master of Business in Information Systems करने के लिए ऑस्ट्रेलिया आ गई थीं.
डॉ. एना बाबूरमानी लंबे समय से डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस में साइंटिफिक एडवाइजर के रूप में जुड़ी हुई हैं. एक बाइयोकेमिकल वैज्ञानिक के रूप में उन्होंने मस्तिष्क के विकास की जटिल प्रक्रिया को करीब से समझने का प्रयास किया है. इसके अलावा बाबूरमानी ने यूरोप में 10 सालों तक शोधार्थी के तौर पर काम किया है. वहीं डॉ. इंद्राणी मुखर्जी स्मानिया विश्वविद्यालय में भूविज्ञानी हैं. जैविक संक्रमण पर उन्होंने विस्तृत रिसर्च की है. वैसे भारतीय मूल के अलावा श्रीलंका की एक महिला वैज्ञानिक को भी STEM का हिस्सा बनाया गया है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








