
ऑस्ट्रेलिया में बसा सिख परिवार नस्लभेद का शिकार, घर पर लिखा- भारत वापस जाओ
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में बसा सिख परिवार नस्लभेद का शिकार हुआ है. ये परिवार बीते 15 साल से ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में रह रहा है. उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं झेला था.
घर के बाहर 'अपने देश वापस जाओ' के स्लोगन, कार पर अटैक... ऑस्ट्रेलिया में रह रहा सिख परिवार बीते दो-तीन महीनों से यह सब झेल रहा है. ये आपबीती जरनैल सिंह की है. वह 15 साल पहले ऑस्ट्रेलिया जाकर बसे थे, उन्होंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा था.
जरनैल सिंह ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में रहते हैं. इस इलाके में बीते 10 साल से हैं. यहां उनका एक रेस्टोरेंट भी है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बीते कुछ महीनों से ये हमले को रहे हैं. इसपर जरनैल ने कहा, 'पहले मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ. लेकिन बीते कुछ महीनों से ये लगातार हो रहा है.'
मीडिया से बातचीत में जरनैल ने कहा, 'ये मानसिक रूप से बहुत तनावपूर्ण है. इसपर तुरंत एक्शन होना चाहिए.'
बताया गया कि सबसे पहली बार उनकी कार के डोर हैंडल पर कुत्ते का मल-मूत्र लगा दिया गया था. उस वक्त कार उनके घर के बाहर ही खड़ी थी. फिर उनको कुछ नस्लवादी भित्तिचित्र दिखे. इनपर लिखा था, 'Go home, Indian.'
ढीला था पुलिस का रवैया
जरनैल ने इसकी शिकायत पुलिस में भी दी थी. लेकिन बिना वीडियो सबूत के कुछ सुराग नहीं मिल पाया. शुरुआत में पुलिस ने बात को ये कहकर टाला कि किसी ने ऐसे ही लिख दिया होगा, इसपर गौर ना किया जाए. लेकिन फिर जरनैल को एक पत्र मिला जिसपर ऑस्ट्रेलिया जल्द से जल्द छोड़ने की बात सख्त लहजे में लिखी थी. बाद में पुलिस ने जांच शुरू की. लेकिन अब तक कुछ ठोस नतीजे नहीं मिले हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











