
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर बरसे एरॉन फिंच, बोले- इस फैसले का नहीं होगा समर्थन
ABP News
ऑस्ट्रेलिया के सात खिलाड़ी वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे से नाम वापस ले चुके हैं. कप्तान फिंच का मानना है कि अगर ये खिलाड़ी आईपीएल के दूसरे हिस्से में खेलते हैं तो विवाद खड़ा हो सकता है.
IPL 2021: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और खिलाड़ियों के बीच छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऑस्ट्रेलिया के 7 खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे से अपना नाम वापस लिया है. ऑस्ट्रेलिया के लिमिटिड ओवर कप्तान एरॉन फिंच ने खिलाड़ियों के इस कदम पर हैरानी जाहिर की है. फिंच ने कहा कि अगर वेस्टइंडीज और बांग्लादेश आईपीएल के दूसरे हिस्से में खेलते हैं तो उनके फैसले को सही ठहराना मुश्किल होगा. डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस और डेनियल सैम्स उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने अपना नाम वापस लिया है. वॉर्नर और कमिंस आईपीएल के दूसरे हिस्से से भी बाहर रहने की बात कह चुके हैं. फिंच ने कहा कि वह वार्नर और कमिंस के फैसले को समझ सकते हैं.More Related News













