
ऑस्कर 2025 की दौड़ में शामिल बॉबी देओल की 'कंगुवा', बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी फिल्म
AajTak
एक महीने के अंदर कंगुवा फिल्म थियेटर्स से हटकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई, जहां फिल्म को ठीकठाक रिस्पॉन्स मिला. 300-350 करोड़ रुपये के बजट वाली ये फिल्म अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक थी, लेकिन टिकट खिड़की पर इसने महज 106 करोड़ रुपये की ही कमाई की, जो कि फिल्म के बजट का एक तिहाई हिस्सा ही था.
साल 2024 में 'कंगुवा' फिल्म का जितनी बेसब्री से फैंस ने इंतजार किया था, उतनी ही तेजी से ये सिनेमाघरों से उतर भी गई थी. एनिमल फिल्म में म्यूट विलेन बनने वाले बॉबी देओल से कंगुवा में खूब उम्मीदें थीं, लेकिन सब धराशाई हो गई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी.
लेकिन अब फिल्म को लेकर एक अच्छी खबर आई है जो शायद आपका दिन बना दे. तमाम क्रिटिसिज्म के बावजूद कंगुवा ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन की रेस में शामिल हो गई है. ये हैरानी की बात जरूर है लेकिन अटकलें तो यही हैं. फिल्म का नाम ऑस्कर रेस में टॉप कंटेंडर की लिस्ट में गिना जा रहा है.
ऑस्कर की दौड़ में कंगुवा
हालांकि इसकी वजह कहीं न कहीं डिजिटल को भी माना जा रहा है. एक महीने के अंदर कंगुवा फिल्म थियेटर्स से हटकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई, जहां फिल्म को ठीकठाक रिस्पॉन्स मिला. 300-350 करोड़ रुपये के बजट वाली ये फिल्म अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक थी, लेकिन टिकट खिड़की पर इसने महज 106 करोड़ रुपये की ही कमाई की, जो कि फिल्म के बजट का एक तिहाई हिस्सा ही था. आखिरकार फिल्म फ्लॉप हो गई.
17 जनवरी को आएगा फैसला
हर देश अपनी तरफ से एक फिल्म ऑस्कर्स के लिए भेजता है, जिसमें भारत की ओर से 'लापता लेडीज' भेजी गई थी. लेकिन वो रिजेक्ट कर दी गई. हालांकि मेकर्स भी अपनी ओर से इंडिपेंडेंट तरीके से ऑस्कर के लिए फिल्म को नॉमिनेशन के लिए भेज सकते हैं. ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट में भारत की ओर से ये नाम शामिल हैं- कंगुवा (तमिल), आदुजीविथम (द गोट लाइफ) (हिंदी), संतोष (हिंदी), स्वातंत्र्य वीर सावरकर (हिंदी), ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट (मलयालम-हिंदी) और गर्ल्स विल बी गर्ल्स (हिंदी-अंग्रेजी). नॉमिनेशन के लिए वोटिंग कल, 8 जनवरी, 2025 से शुरू होगी और 12 जनवरी, 2025 को खत्म होगी. आखिर में वोटिंग रिजल्ट 17 जनवरी, 2025 को घोषित किए जाएंगे. ऑस्कर 2025 समारोह 2 मार्च, 2025 को ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में ऑर्गनाइज किया जाएगा.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










