
शाहरुख खान को 'घंटे का बादशाह' बोलने में हिचका एक्टर, लग रहा था डर, फिर...
AajTak
आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में मनोज पाहवा ने काफी अनोखा रोल निभाया था. इसमें उन्होंने शाहरुख खान को 'घंटे का बादशाह' भी कहा. अब एक्टर ने बताया कि वो सुपरस्टार को ऐसा शब्द बोलने में हिचकिचा रहे थे.
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपने पहले प्रोजेक्ट से ही बॉलीवुड में गर्दा उड़ा दिया था. उनकी वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' हर दूसरे इंसान को पसंद आई थी. इसमें दिखाए गए किरदार भी बेहद एंटरटेनिंग थे. एक्टर मनोज पाहवा को ऑडियंस ने पहली बार एक अलग और अनोखा किरदार 'अवतार सिंह' प्ले करते देखा, जिसमें सभी को बहुत मजा आया. लेकिन इस किरदार में एक्टर ने कई सारी गालियां भी दी थीं.
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में काम करने पर बोले मनोज पाहवा
मनोज पाहवा ने 'अवतार सिंह' के किरदार को सीरीज में सबसे हटके उसके अंदाज से बनाया. उन्होंने दिखाया कि अवतार सिंह किसी से भी सही ढंग से नहीं बोल सकता. वो आम आदमी से लेकर सुपरस्टार को भी बेधड़क गाली दे सकता है. सीरीज में एक सीन भी है जिसमें मनोज पाहवा का किरदार शाहरुख खान को 'घंटे का बादशाह' बुलाता है. ये सीन कई लोगों का फेवरेट था.
अब 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में अवतार सिंह बनने पर मनोज पाहवा ने पहली बार बात की. उन्होंने बताया कि कैसे वो इस किरदार के लिए माने और शाहरुख के बेटे ने उन्हें क्या कहकर तैयार किया. यूट्यूब चैनल 'खाने में क्या है' संग बातचीत में एक्टर ने अपने काम की तारीफ मिलने पर कहा, 'मैं इसका पूरा क्रेडिट आर्यन को देना चाहूंगा. उस किरदार के लिए कई लोगों ने ऑडिशन दिए. लेकिन आर्यन मुझे कास्ट करना चाहता था.'
'एक-दो जगहों पर मेरा उसके साथ मतभेद भी हुआ. मैंने उसे कहा कि यार इतनी गाली, मुझे थोड़ी सी...इतना बदतमीज आदमी. वो एक बूढ़ी औरत से गलत तरीके से बोल रहा है. मतलब बहुत बदतमीजी से पेश आ रहा है. मगर आर्यन ने मुझसे कहा कि सर, मेरी बात पर विश्वास कीजिए. अच्छा लगेगा, मुझपर भरोसा रखिए.'
शाहरुख खान को दी गाली, हिचके थे मनोज पाहवा

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










