
Trailer: 'तू मेरी मैं तेरा...' में कार्तिक-अनन्या का रोमांस देख नॉस्टैल्जिक हुए फैंस, ट्रेलर रिलीज
AajTak
कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे की तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी फिल्म का ट्रेलर फाइनली आ गया है. रिलीज के एक हफ्ते पहले मेकर्स ने इसे फैंस के लिए पेश कर दिया है. ट्रेलर देख फैंस क्रेजी हो रहे हैं. उन्हें ये जवानी है दीवानी के नैना-बनी की याद आ रही है.
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फिल्म का मच-अवेटेड ट्रेलर फाइनली रिलीज कर दिया गया है. फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी इससे ठीक एक हफ्ते पहले झलक दिखाते हुए, मेकर्स ने बता दिया है कि ये एक टीपिकल रोमांटिक-ड्रामा बॉलीवुड फिल्म होने वाली है. करण जौहर-कार्तिक आर्यन की पहली फिल्म, अनन्या संग रोमांस ने फैंस का दिल जीत लिया है.
कार्तिक-अनन्या का फ्रेश रोमांस
ट्रेलर लगभग 3 मिनट लंबा है और पुरानी रोमांटिक फिल्मों की याद दिलाता है. कभी शाहरुख-रानी की 'चलते-चलते', तो कभी रानी-सैफ की 'हम तुम', और आखिर में अयान मुखर्जी की 'ये जवानी है दीवानी' जैसा फील आता है.
ट्रेलर की शुरुआत कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के इंटीमेट मोमेंट्स से होती है. बैकग्राउंड में कार्तिक की वॉइसओवर सुनाई देती है- "कुछ लोग कहते हैं भविष्य के बारे में सोचो, कुछ कहते हैं अतीत का पीछा करो. मैं मानता हूं... अभी इस पल में जियो. यहीं, अभी. बस हम दोनों." फिल्म में कार्तिक LA के रेहान- एक दिलफेंक आशिक का किरदार निभा रहे हैं, तो वहीं अनन्या- रूमी वर्धन, एक बेस्टसेलिंग ऑथर का.
रेहान और रूमी की बुरी मुलाकात हो चुकी है, लेकिन फिर एक ट्रिप पर किस्मत से दोबारा टकराते हैं, और साथ रहने पर मजबूर होते हैं. फिर शुरू होती है मस्तीभरी नोंकझोंक और प्यार. बॉलीवुड फिल्मों की तरह दोनों की अनप्लांड जर्नी शुरू हो जाती है, जहां रूमी पहले रेहान से खूब चिढ़ती हैं, लेकिन धीरे-धीरे दोनों प्यार करने लगते हैं और फिर शुरू होती है टेंशन.
नॉस्टैल्जिक हो रहे फैंस

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












