
Happy Patel: ट्रेलर रिलीज से पहले आमिर ने फिर वीर दास को पीटा, आखिर क्या है माजरा?
AajTak
आमिर खान और वीर दास कुछ दिनों पहले भिड़ते नजर आए थे. अब दोनों के बीच एक बार फिर नया हंगामा शुरू हुआ है. वजह? उनकी आने वाली फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' का ट्रेलर.
एक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास एक लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. उनकी फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' आने वाली है, जिसे कुछ ही समय पहले एक अनोखे तरीके से अनाउंस किया गया. आमिर खान एक वीडियो में जमकर वीर दास की पिटाई करते नजर आए थे. अब, दोबारा ऐसा ही कुछ होते देखा गया है.
'हैप्पी पटेल' के ट्रेलर को लेकर फिर जंग हुई शुरू
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया वीडियो डाला है, जिसमें आमिर और वीर दास एक बार फिर आपस में भिड़ते नजर आए हैं. हालांकि इस बार वजह थोड़ी अलग है. दोनों अपनी नई फिल्म के ट्रेलर को लेकर बहस कर रहे हैं कि आखिर किसका एडिट किया हुआ ट्रेलर बेस्ट होगा.
इस मजेदार वीडियो की शुरुआत आमिर के योगा करने से हो रही है. पिछले वीडियो में पिटाई के बाद. वीर दास थोड़े सहमे दिखाई दिए. मगर इस बार आमिर ने उन्हें यकीन दिलाया कि वो अब शांत हो गए हैं. दोनों आगे अपनी फिल्म 'हैप्पी पटेल' की बातें कर रहे हैं. आमिर बताते हैं कि उन्होंने फिल्म का ट्रेलर बनाया है, जिसे सुनकर वीर दास हैरान रह जाते हैं.
फिर वीर दास कहते हैं कि उन्होंने भी फिल्म का ट्रेलर बनाया है. इसके बाद, आमिर के बोलने का अंदाज बदल जाता है. वो वीर दास से कहते हैं कि ट्रेलर उनका ही चलेगा. मगर कॉमेडियन ने कहा कि ट्रेलर में डायरेक्टर का विजन होना जरूरी है. आगे, आमिर कहते हैं कि ये फिल्म उनकी है क्योंकि वो इसके प्रोड्यूसर हैं. वो मार्केटिंग के जीनियस हैं, इसलिए ट्रेलर उन्हीं का चलेगा.
वीर दास आगे कहते हैं कि ये एक यंग क्रेजी फिल्म है, तो ट्रेलर भी वैसा ही चलेगा. जिस पर आमिर कहते हैं कि क्या वो यंग नहीं? इसके जवाब में वीर कहते हैं कि वो 62 साल के यंग, ग्लोइंग इंसान हैं. आमिर बताते हैं कि वो मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाए जाते हैं. वो आगे अपना काम गिनाते हैं. फिर वो वीर दास के ट्रेलर की पेनड्राइव पानी में फेंक देते हैं और कॉमेडियन की फिर से पिटाई करने लगते हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










