
ऑस्कर के बाद रामचरण को मिला हॉलीवुड प्रोजेक्ट? एक्टर ने दिया हिंट
AajTak
फिल्म RRR से ग्लोबल स्टार बन चुके राम चरण सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने शुक्रवार शाम इंडिया टुडे कॉनक्लेव 2023 में शिरकत की. यहां राम चरण ने बताया कि क्या वो क्या वो किसी हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बने हैं. इसके अलावा अपने फ्यूचर इंडियन प्रोजेक्ट्स पर भी बात की.
फिल्म RRR से ग्लोबल स्टार बन चुके राम चरण के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं. राम ऑस्कर अवॉर्ड अपने गाने के नाम कर भारत वापस आ चुके हैं. उन्होंने शुक्रवार शाम इंडिया टुडे कॉनक्लेव 2023 में शिरकत की. यहां राम चरण ने अपनी फिल्म और गाने के बारे में तो बात की ही, साथ ही बताया कि क्या वो क्या वो किसी हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बने हैं.
हॉलीवुड फिल्म में राम करेंगे काम?
मॉडरेटर राजदीप सरदेसाई के साथ इस शानदार इवेंट में राम चरण ने बात की. इस दौरान उनसे पूछा गया कि आप ग्लोबल स्टार बनना चाहते हैं. क्या ये सही है कि आपको जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में देखा जाएगा? इसके जवाब में राम चरण ने कहा कि मैं अभी कुछ नहीं कह सकता. अभी हम प्रोसेस में हैं. हम आने वाले समय में आपको बताएंगे. मेरी मां कहती हैं सबकी नजर नहीं लगनी चाहिए. हम सभी हर उस इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं जहां टैलेंट की कद्र होती है.
इसके अलावा राम चरण से पूछा गया कि क्या टॉम क्रूज ऑस्कर्स 2023 में उनसे मिलने के लिए उन्हें ढूंढ रहे थे? जवाब में राम बोले कि नहीं, ऐसा नहीं है. अभी तो टॉम क्रूज से मैं मिलना चाहता हूं. शायद हो सकता है भविष्य में वो मुझसे मिलना चाहें. अभी मैं इस बारे में कुछ कह नहीं सकता. पर हां मैं जरूर चाहूंगा कि ऐसा हो. हो सकता है कि राजमौली आगे आने वाले समय में फिल्म टॉपगन बनाएं.
पिता ने दी थी ये सीख
इस इवेंट में राम चरण ने ये भी बताया कि उनके पिता ने उन्हें इंडस्ट्री को लेकर क्या सीख दी थी. राम कहते हैं कि एक फॉर्मूला जो मेरे पिता चिरंजीवी ने मुझे पहले दिन, मेरी पहली फिल्म के समय मुझे सिखाया था वो ये था कि स्टाफ का ध्यान रखो. उनकी इज्जत करो. अगर उन्होंने तुम्हारे बारे में बात करना शुरू कर दिया तो तुम्हारा करियर खत्म हो जाएगा. तो मैं हमेशा अपने स्टाफ का ध्यान रखता हूं. मेरा मेकअप मैन, मैनेजर, स्टाइलिस्ट. मेरी फिल्म फ्लॉप भी हो जाए तो भी मैं अपने स्टाफ का ख्याल रखता हूं. इसके आगे उन्होंने ऑडियंस को अपने हेयर और मेकअप आर्टिस्ट विपिन और गौरव से भी मिलवाया.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











