
ऑर्गेनिक चिप्स खा रहे प्रदर्शनकारी, पिज्जा और चिकेन की भी सप्लाई, अरबपति सोरोस अब US में भड़का रहे आग, इजरायल विरोधी प्रदर्शनों में झोंके डॉलर
AajTak
अमेरिका की 8 यूनिवर्सिटी में इन दिनों फिलिस्तीन के समर्थन में बड़े स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं. ये प्रदर्शनकारी कैंपस के अंदर ही तंबू गाड़कर बैठ गए हैं. अब कुछ रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि इन प्रदर्शनकारी छात्रों को अमेरिकी बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस से जुड़े NGO फंडिंग कर रहे हैं.
हार्वर्ड, येल, बर्कले और कोलंबिया सहित अमेरिका की कई वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी इन दिनों इजरायल विरोधी प्रदर्शनकारी छात्रों का अड्डा बनी हुई हैं. यहां के कई स्टूडेंट गाजा में इजरायली हमले रोकने की मांग लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस में ही धरने पर बैठ गए हैं. इन छात्रों ने यूनिवर्सिटी के अंदर जगह-जगह टेंट लगा लिए हैं और उन्हीं में रहने भी लगे हैं. फिलिस्तीन समर्थित इन छात्रों का कहना है कि जब तक गाजा में इजरायल की बमबारी नहीं रुकेगी, वे अपना प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे.
अमेरिकी यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रदर्शन कर रहे इन छात्रों को रहने से लेकर खाने पीने तक कोई परेशानी ना हो. इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है. प्रदर्शनकारियों के लिए टेंट से लेकर चिकन और पिज्जा से लेकर कॉफी तक सभी चीजों की व्यवस्था की जा रही है. इन विरोध-प्रदर्शनों के बीच एक चौंकाने वाली खबर भी सामने आ रही है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक फिलिस्तीन समर्थक इन प्रदर्शनकारियों को अमेरिकी अरबपति यहूदी (Jewish) बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस (George Soros) से जुड़े एनजीओ फंड कर रहे हैं.
PM मोदी का कर चुके हैं विरोध
जॉर्ज सोरोस वामपंथी विचारधारा वाले अमेरिका के मशहूर बिजनेसमैन हैं. बताया जाता है कि एक बार जॉर्ज सोरोस ने बैंक ऑफ इंग्लैंड को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया था. यह वहीं जॉर्ज सोरोस हैं, जिन्हें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोधी माना जाता है, एक साल पहले फरवरी 2023 में सोरोस ने भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडानी और पीएम मोदी को लेकर भी सवाल उठाए थे.
NGO के जरिए हो रही फंडिंग
अमेरिका की करीब 8 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज में जो प्रदर्शन चल रहे हैं, उनकी शुरुआत कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हुई थी. अब ये प्रदर्शन हार्वर्ड, येल, बर्कले, ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी और जॉर्जिया की एमोरी यूनिवर्सिटी भी शामिल है. अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इन छात्रों को स्टूडेंट फॉर जस्टिस इन फिलिस्तीन (SJP) सपोर्ट कर रही है. जबकि इस संगठन को जॉर्ज सोरोस से जुड़े कई NGO से फंडिंग मिल रही है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











