
ऑर्गन डोनेट करने में कर्नाटक ने तोड़ा रिकॉर्ड... 198 अंग दान के साथ बनाई खास जगह
AajTak
कर्नाटक ने साल 2025 में अंग दान को लेकर नया रिकॉर्ड बनाया है. इस साल राज्य में कुल 198 अंग दान किए गए, जो पिछले रिकॉर्ड साल 2023 में 178 को पार कर गया. इस उपलब्धि के साथ कर्नाटक राष्ट्रीय स्तर पर अंग दान में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. तमिलनाडु और तेलंगाना ने क्रमशः पहले और दूसरा स्थान हासिल किया.
कर्नाटक ने साल 2025 में अंग दान करते हुए अब तक का बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. राज्य में इस साल कुल 198 अंग दान किए गए, जो पिछले रिकॉर्ड 2023 में दर्ज 178 अंग दान को पार कर गया. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस रिकॉर्ड के साथ कर्नाटक ने नेशनल लेवल पर ऑर्गन डोनेट करने में तीसरा स्थान हासिल किया है.
एजेंसी के अनुसार, लिस्ट में तमिलनाडु सबसे ऊपर रहा, जहां 267 अंग दान हुए, जबकि तेलंगाना ने 205 अंग दान दर्ज किए. महाराष्ट्र और गुजरात ने क्रमशः 153 और 152 अंग दान किए. कर्नाटक की यह तीसरी स्थिति राज्य की लगातार बढ़ती जागरूकता और अस्पतालों में बेहतर ट्रांसप्लांट सुविधाओं का परिणाम मानी जा रही है.
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अंग दान करने की इस बढ़ोतरी के पीछे लोगों की भागीदारी और अस्पतालों में बेहतर निगरानी और बेहतर प्रबंधन मुख्य कारण हैं. अधिकारी कहते हैं कि लोगों में अंग दान के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ी है और परिवार और समाज में अंग दान को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ है.
यह भी पढ़ें: MP: अंगदान करने वाले के परिवार को मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, 26 जनवरी और 15 अगस्त को होगा सम्मान
विशेषज्ञों का कहना है कि कर्नाटक में इस तरह के आंकड़े जीवन बचाने वाले ट्रांसप्लांट के लिए उम्मीद जगाते हैं. अंग दान के माध्यम से कई रोगियों को नई जिंदगी मिली है और इससे जुड़े जागरूकता अभियान लोगों को अंग दान के सामाजिक और नैतिक महत्व के प्रति संवेदनशील बना रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में और अधिक लोगों को जीवन देने के लिए इस दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेंगे. कुल मिलाकर, कर्नाटक ने 2025 में अंग दान के क्षेत्र में तीसरे स्थान के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत की है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







