
ऑफिस में घुसे और कर दिया लड़कों पर खूनी हमला, डरा देने वाला CCTV वीडियो वायरल
AajTak
लातूर में पुराने रंजिश के चलते कुणाल मोहिते और एक साथी ने प्राइवेट ऑफिस में घुसकर अजय खिच्ची और विकास कतारी पर कोयते से हमला किया. दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में भर्ती हैं. घटना का CCTV फुटेज वायरल है. पुलिस ने आरोपियों पर BNS की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू की है.
महाराष्ट्र के लातूर में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने एक प्राइवेट ऑफिस में घुसकर ऑफिस में बैठे हुए तीन युवकों पर कोयते (एक प्रकार का लंबा चाकू) से हमला करने के कारण एरिया में सनसनी फैल गई. लातूर शहर के मलवटी रोड पर स्थित पिंटू होटल के पास की ये घटना है. 31 अक्टूबर के दिन शाम के 7 बजे राज क्षीरसागर में अपने निजी ऑफिस मे बैठे हुए अजय खिच्ची, विकास कतारी और एक दोस्त के ऊपर अचानक ही कुणाल मोहिते और उसके साथ आये एक अज्ञात आरोपी ने सिर, पीठ और हाथ पर कोयते से हमला करना शुरू किया.
इस हमले में अजय खिच्ची और विकास कतारी के गंभीर रूप से घायल होने के कारण इन दोनों को लातूर शहर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. हमला करने के बाद आरोपी युवकों को हाथ में खून से सना कोयता लेकर भागते हुए देख इलाके में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गईं.
इस घटना का cctv फुटेज भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं इस हमले में घायल हुए विकास कतारी की शिकायत पर पुलिस ने कुणाल विनोद मोहिते और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 109, 118(1), 3(5) के तहत विवेकानंद पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की है. इस मामले को लेकर आगे की जांच पुलिस इंस्पेक्टर संतोष पाटिल की टीम कर रही है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










