
ऑफिस मीटिंग के बीच ढूंढ रहा था अंडरवियर, अचानक हुई ये बड़ी भूल, और फिर...
AajTak
एक ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग में एक शख्स के साथ फिर एक ब्लंडर को गया. दरअसल, मीटिंग के बीच ऑनलाइन शॉपिंग करने की गलती उसे भारी पड़ गई. स्क्रीन शेयर करते हुए उससे बड़ी भूल हो गई.
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बाद से अधिकतर ऑफिस वर्चुअल सेटअप पर चले गए हैं. वहीं ऑफिस मीटिंग्स की बात करें तो अभी तक अधिकतर जगहों पर ऑनलाइन ही की जा रही हैं. लेकिन इस ऑनलाइन मीडियम में टेक्निकल इशू और अन्य दिक्कतों के चलते कई बार बड़े ब्लंडर हो जा रहे हैं.
'अब मेरे लिए प्रार्थना कीजिए'
ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है जिसमें ऑफिस मीटिंग के बीच छोटी सी भूल के चलते एक शख्स को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी . अमन नाम के व्यक्ति ने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट के साथ इसे शेयर किया तो लोग हैरान रह गए. इस पोस्ट के कैप्शन में अमन ने मजेदार अंदाज में लिखा- अब आप लोग मेरे लिए प्रार्थना कीजिए,
स्क्रीन शेयर में हुई बड़ी गड़बड़
दरअसल, शख्स मीटिंग से पहले या शायद मीटिंग के दौरान ऑनलाइन वेबसाइट से अंडरवियर और शॉर्ट्स की खरीदारी कर रहा था. वहीं मीटिंग के बीच जब किसी काम से उन्हें स्क्रीन शेयर करना था तो उन्होंने गलती से इस शॉपिंग वेबसाइट को ही शेयर कर दिया. इसमें बॉक्सर और अंडरवियर पहने लड़कों की तस्वीरें दिख रही थीं. वहीं पोस्ट में साइड में एक चैट भी है जिसमें अमन के साथी ने उन्हें बताया है कि शायद तुमने गलत स्क्रीन शेयर कर दिया है.
'शुक्र है कि तुम शॉपिंग ही कर रहे थे'

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











