
'ऑपरेशन सिंदूर में हमने रामायण के हनुमान जी की तरह काम किया', गुजरात में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
AajTak
भुज में सैनिकों से मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कच्छ के बॉर्डर ने हमेशा हमारे सैनिकों की बहादुरी को देखा है, इस धरती की रेत मे वीरता है. साथ ही कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमने रामायण के हनुमान जी की तरह काम किया है. हमने सिर्फ उन लोगों को मारा, जिन लोगों ने हमारे लोगों को मारा था.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भुज में सैनिकों से मिलकर कहा कि आज का दिन बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले भी मैं भुज आया था, तब आप लोगों के साथ खाना नहीं हो पाया था, तब मैंने कहा था का कि बहुत जल्द आऊंगा और आपके साथ भोजन करूंगा. आज ये संभव हुआ है.
इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि कच्छ के बॉर्डर ने हमेशा हमारे सैनिकों की बहादुरी को देखा है, इस धरती की रेत मे वीरता है. यहां के लोग कठिन परिस्थितियों में भी खुशी से जीते हैं. 2001 के भूकंप के बाद भुज के लोग और हमारे सैनिकों ने इसे फ़िर से फ़ीनिक्स पक्षी की तरह खड़ा किया. यहां लंबी समुद्री सीमा है, भूमि और समुद्री सीमा हमें यहां पर सक्रिय रहना सिखाती है.
राजनाथ सिंह ने कहा कि बड़ा खाना (सैनिकों के साथ बैठकर भोजन) किसी भी भेदभाव को मिटाता है और भारत के प्राचीन मूल्य याद दिलाता है. उन्होंने सैनिकों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी ज़रूरतों को पूरा करने में पीछे नहीं रहेगी और सैनिकों के कुशल-क्षेम पर कोई समझौता नहीं होगा.
रक्षामंत्री ने कहा कि आज की दुनिया किस गति से बदल रही है, ये आप सब देख रहे हैं. मॉडर्न टेक्नोलॉजी इतनी जल्दी बदल रही है, जिसकी वज़ह से हमारे सामने खतरे बहु आयामी हो गए हैं. सायबर अटैक, ड्रोन अटैक, इन्फॉर्मेशन वॉर फ़ेयर के युग में हमें भी बदलना होगा. आज वही सेना अजेय रहती है, जो बदलाव के साथ कुछ सीखने को तैयार रहती है.
राजनाथ सिंह ने कहा कि आपके लिए जो भी आवश्यक होगा, उसे पूरा करने में हमारी सरकार कहीं पीछे नहीं रहेगी. आपके परिश्रम और त्याग से ही आत्मनिर्भरता का सपना साकार होगा. देश की सीमा, सुरक्षा पर कोई भी आंख उठाकर देखे, तो राष्ट्रीय स्वाभिमान दिखता है. ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेनाओं ने जवाब दिया. ऑपरेशन सिंदूर में हमने रामायण में हनुमान जी की तरह काम किया है. हमने सिर्फ उन लोगों को मारा, जिन लोगों ने हमारे लोगों को मारा था. हमारे लोगों को आतंकियों ने मारा था, हमने आतंकी ठिकानों पर कारवाई की. आने वाला वक़्त आपका और भारत का है, हमारी सेना भी आने वाले वक्त में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेना होगी.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







