
ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किए गए आतंकी लॉन्च पैड्स को फिर से खड़ा कर रहा पाकिस्तान, ISI कर रही फंडिंग!
AajTak
भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इंटरसेप्ट किया है जिससे पता चलता है कि हाल ही में बहावलपुर में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई थी. इस बैठक में जैश, लश्कर, हिजबुल और TRF सहित दूसरे आतंकी संगठनों के टॉप कमांडर और आईएसआई अधिकारी मौजूद थे. इसमें आईएसआई ने ध्वस्त किए गए आतंकी कैंप और लॉन्च पैड्स को दोबारा से रिडेवलप करने के लिए फंडिंग और ह्यूमन रिसोर्स देने का बड़ा अश्वासन दिया था.
सुरक्षा बलों के सूत्रों से एक बड़ी जानकारी मिली है. भारतीय सेना ने मई में जिन आतंकी लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया था, उन लॉन्च पैड्स और आतंकी ट्रेनिंग कैंपों को पाकिस्तान भारी फंडिंग देकर एक बार फिर खड़ा करने में जुटा है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना, उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाक सरकार इन आतंकवादी ढांचों को दोबारा खड़ा करने में लगे हुए हैं. खासकर पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और उससे लगे इलाकों में.
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के आतंकी संगठन और ISI एलओसी (LoC) के पास घने जंगलों में हाई-टेक और छोटे-छोटे आतंकी कैंप बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे निगरानी और हमलों से बच सकें. यह कदम भारतीय सेना के उस अभियान के बाद उठाया गया है, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM), हिजबुल मुजाहिदीन और द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों को तबाह कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा हमला, आत्मघाती हमलावर ने ली 13 सैनिकों की जान
दोबारा खड़े किए जा रहे आतंक के अड्डे
जिन कैंपों को दोबारा बनाया जा रहा है, वे लूनी, पुतवाल, टाइपू पोस्ट, जमीला पोस्ट, उमरनवाली, चपराल, फॉरवर्ड कहता, छोटा चक और जंगलोरा जैसे इलाकों में स्थित हैं. जानकारी के मुताबिक, अब इन शिविरों को उन्नत तकनीकों से लैस किया जा रहा है ताकि वे थर्मल इमेजर, फोलियेज पेनिट्रेटिंग रडार और सैटेलाइट से बचाव कर सकें. वहीं पाक सेना और आईएसआई पीओके में मौजूद 13 लॉन्चिंग पैड्स को दोबारा से रिडेवलप कर रही है.
सूत्रों के मुताबिक, ये लांचिंग पैड केल इलाके, शारदी, दुधनियाल, अथमुगम, जूरा, लीपा वैली, पछिबन चमन, तन्डपानी, नयाली इलाके, जनकोट, चकोटी, निकैल, फारवर्ड कहुता में मौजूद हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान चार आतंकी लॉन्च पैड्स को इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी दोबारा से सक्रिय करने में जुटा है. ये वो लांच पैड्स और पाक रेंजर्स की रेगुलर पोस्ट हैं जिनको BSF ने ऑपरेशन सिंदूर के समय ध्वस्त कर दिया था.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







