
ऑपरेशन सिंदूर के 2 महीने बाद भी पाकिस्तानी एयरबेस का रनवे 'ICU' में, अभी तक जारी है मरम्मत का काम
AajTak
भारत की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने तीसरी बार रहीम यार खान एयरबेस के रनवे को बंद रखने का एलान किया है. NOTAM के जरिए बताया गया है कि यह रनवे अब 5 अगस्त तक बंद रहेगा, लेकिन कारण के तौर पर सिर्फ ‘कार्य प्रगति पर है’ लिखा गया है.
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 10 मई को किए गए हमले में पाकिस्तान के रहीम यार खान एयरबेस को तबाह कर दिया था. इस बात की पुष्टि तो पाकिस्तान की ओर से भी समय-समय पर आ रही है. पाकिस्तान ने तीसरी बार रहीम यार खान एयरबेस के रनवे को बंद रखने का ऐलान किया है.
NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) के जरिए बताया गया है कि यह रनवे अब 5 अगस्त तक बंद रहेगा, लेकिन कारण के तौर पर सिर्फ ‘कार्य प्रगति पर है’ लिखा गया है. स्ट्राइक के ढाई महीने के बाद भी रनवे का मरम्मत नहीं हो सका है.
पहली बार यह नोटिस भारत की कार्रवाई वाले दिन जारी हुआ था और कहा गया था कि रनवे एक हफ्ते के लिए बंद रहेगा. दूसरी बार 4 जून को इसे 4 जुलाई तक बढ़ाया गया, और अब तीसरी बार फिर इसकी मियाद बढ़ा दी गई है. इससे साफ है कि इस एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचा है.
इंडिया डे की रिपोर्ट में सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से कहा गया है कि रनवे के बीचोंबीच बड़ा गड्ढा है और एयरबेस की एक इमारत को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है. यह एयरबेस पाकिस्तान के लिए बेहद ख़ास है. क्योंकि इस एयरबेस से सैन्य और नागरिक दोनों उड़ानें संचालन की जाती हैं. यहां शेख जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी है.
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर से खौफजदा पाकिस्तान... लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हेडक्वार्टर को मुरिदके से बहावलपुर शिफ्ट करने की तैयारी
पाकिस्तान का ये एयर बेस भारत के उन 11 सैन्य ठिकानों में से एक था जिन्हें भारत ने उस आतंकी हमले के जवाब में निशाना बनाया था जिसमें पहलगाम में 26 लोग मारे गए थे.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





