
'ऑपरेशन लोटस पर भारी पड़ेगा ऑपरेशन लालटेन...' RJD के दावे से चढ़ा बिहार का सियासी पारा, NDA ने भी रचा 'चक्रव्यूह'
AajTak
फ्लोर टेस्ट के पहले बिहार के राज्यपाल ने अपने कानूनी सलाहकार बदल दिए हैं. कृष्ण नंदन सिंह को चीफ लीगल एडवाइजर, राजीव रंजन पाण्डेय को लीगल एडवाइजर कम रिटेनर और जनार्दन प्रसाद सिंह को एडिशनल काउंसिल बनाया गया है. राजभवन सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है
बिहार में कल फ्लोर टेस्ट है. उससे पहले राजद और जदयू खेमे में डिनर पॉलिटिक्स का दौर चल रहा है. नीतीश सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी के घर पर आज शाम 5 बजे जदयू विधानमंडल दल की बैठक है. बैठक के बाद विधायकों के लिए रात्रि भोज का आयोजन भी रखा गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस डिनर में शामिल होंगे. इस बीच राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, 'हमारे सभी विधायकों ने एक साथ रहने का फैसला किया है. सभी एक साथ रहेंगे. यह सरकार 24 घंटे की मेहमान है. ऑपरेशन लोटस पर ऑपरेशन लालटेन भारी पड़ेगा'.
इससे पहले जदयू विधायकों की एकजुटता परखने के लिए कल मंत्री श्रवण कुमार के घर पर लंच का आयोजन किया गया था. हालांकि, इसमें 45 में से 39 जदयू विधायक ही पहुंचे थे. पार्टी का कहना था कि जो 6 विधायक नहीं पहुंचे थे, उनसे बातचीत हुई है. वे सभी व्यक्तिगत कारणों से कल के भोज में नहीं आ पाए थे, लेकिन आज विजय चौधरी के डिनर में सभी विधायक शामिल होंगे. इधर राजद ने भी तेजस्वी यादव के घर पर रात्रि भोज रखा है.
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राजद के 'खेला होगा' वाले दावे पर कहा, 'वे (आरजेडी) डरे हुए हैं. वे जानते हैं कि उनके विधायक कभी भी उनका साथ छोड़ सकते हैं, क्योंकि वे (विधायक) वंशवादी और भ्रष्ट राजनीति से तंग आ चुके हैं. विधायकों को मजबूर बनाकर रखना लोकतंत्र को कमजोर करता है. जिन्होंने बिहारी को एक तरह की गाली बना दिया, 21वीं सदी में लोग उनसे आगे देखने लगे हैं'.
राज्यपाल ने अपने कानूनी सलाहकार बदले
इस बीच फ्लोर टेस्ट के पहले बिहार के राज्यपाल ने अपने कानूनी सलाहकार बदल दिए हैं. कृष्ण नंदन सिंह को चीफ लीगल एडवाइजर, राजीव रंजन पाण्डेय को लीगल एडवाइजर कम रिटेनर और जनार्दन प्रसाद सिंह को एडिशनल काउंसिल बनाया गया है. राजभवन सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.
आज तेजस्वी के घर पहुंचेंगे कांग्रेस विधायक

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










