ऑपरेशन के दौरान रोई महिला, अस्पताल ने उसके लिए भी वसूले इतने रुपये, बिल हुआ वायरल
AajTak
मिज नाम की महिला ने चेहरे से तिल हटाने की प्रक्रिया के बाद मिले बिल की एक तस्वीर साझा की. अस्पताल की तरफ से दिए गए बिल में चिकित्सक और सर्जरी सेवाओं के अलावा, बिल में "रोने के लिए" 11 डॉलर यानी की 815 रुपये का अतिरिक्त शुल्क जोड़ा गया है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अमेरिकी महिला ने दावा किया है कि सर्जरी के दौरान रोने के लिए भी उससे अस्पताल ने पैसा वसूला है. महिला ने इस पोस्ट के साथ अस्पताल के बिल की तस्वीर को भी साझा किया है जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. Mole removal: $223 Crying: extra pic.twitter.com/4FpC3w0cXu

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












