
'ऑपरेशन कमल' मामले में येदियुरप्पा को झटका, HC ने दी जांच की मंजूरी
AajTak
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को 'ऑपरेशन कमल' मामले में झटका लगा है. इस मामले में हाई कोर्ट ने जांच को मंजूरी दे दी है. इस मामले को लेकर जनता दल सेकुलर के नेता नगन गौड़ा के बेटे शरण गौड़ा ने FIR दर्ज कराई थी. कर्नाटक हाई कोर्ट ने इस एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली याचिका को रद्द कर दी है.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को 'ऑपरेशन कमल' मामले में झटका लगा है. इस मामले में हाई कोर्ट ने जांच को मंजूरी दे दी है. इस मामले को लेकर जनता दल सेकुलर के नेता नगन गौड़ा के बेटे शरण गौड़ा ने FIR दर्ज कराई थी. कर्नाटक हाई कोर्ट ने इस एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली याचिका को रद्द कर दी है. बीजेपी नेता नेता और मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर आरोप है कि कर्नाटक की कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार को 2019 में गिराने के लिए उन्होंने ही साजिश रची थी. एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें बीएस येदियुरप्पा कथित तौर पर एक विधायक के बेटे को इसके लिए राजी करने की कोशिश करते सुने गए कि वह अपने पिता से इस्तीफा दिलवाएं और फिर पार्टी बदल लें.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











