
ऑनलाइन हुई मुलाकात, चैट करते-करते दो साल में प्यार चढ़ा परवान, लड़की से मिलने की बारी आई तो...
AajTak
करीब ढाई साल तक लड़का और लड़की बिना मुलाकात किए ऑनलाइन बातें करते रहे. लेकिन जब मिलने की बारी आई तो लड़की गायब हो गई. ये जानकर लड़का परेशान हो गया और उसकी तलाश में जुट गया. लेकिन बाद में उसे जो बात पता चली उसने उसका दिल तोड़ दिया. लड़की की जिंदगी में कोई और शख्स आ गया था.
एक युवक को डेटिंग साइट पर मिली लड़की से प्यार हो गया. ऑनलाइन ही दोनों बात करने लगे. ढाई साल तक बिना मुलाकात किए वो बातें करते रहे. लेकिन जब मिलने की बारी आई तो लड़की गायब हो गई. ये जानकर युवक परेशान हो गया और लड़की की तलाश में जुट गया. लेकिन बाद में उसे जो बात पता चली उसने उसका दिल तोड़ दिया.
दरअसल, आयरलैंड में रहने वाले रॉब और ब्रिटेन निवासी सराह की Tinder पर मुलाकात हुई थी. ऑनलाइन चैट के दौरान ही रॉब सराह को दिल बैठे. रॉब का हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था, ऐसे में उन्हें सराह में नई उम्मीद नजर आई. दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे.
वे देर रात तक चैट करते और दिल की बातें करते. रॉब कहते हैं कि हमारे बीच काफी गहरी बातें होती थीं. ये सिलसिला करीब ढाई साल तक चला. लेकिन एक दिन अचानक सराह गायब हो गईं. ना फोन किया ना कोई मैसेज. रॉब परेशान हो गए. उन्होंने सराह की तलाश शुरू की. लेकिन हकीकत जानकर उनका दिल टूट गया.
कोरोना प्रतिबंधों के कारण वे नहीं मिल सके
इस बारे में हाल ही में उन्होंने MTV शो कैटफिश में खुलासा किया. रॉब ने कहा कि कोरोना प्रतिबंधों के कारण वे सराह से नहीं मिल सके. लेकिन उनके बीच रोज चैट पर बात होती थी. हम एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे. मिलने की प्लानिंग कर रहे थे. लेकिन उसके पहले ही सराह मुझसे दूर हो गई. रॉब के मुताबिक, सराह को कोई और मिल गया था.
'द मिरर' के मुताबिक, एक पार्क में मिलने के बाद रॉब को जल्द ही एहसास हो गया कि सराह के चुप रहने का कारण यही था कि उसकी जिंदगी में कोई और आ गया था. वहीं, सराह ने कहा कि हम एक दूसरे से बहुत दूर रहते थे. मिलना मुश्किल था. प्यार पाने में असफल रहने के बाद रॉब का कहना है कि वह अब डेटिंग से ब्रेक ले रहा है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











