
'ऑटो पार्क करने से रोका...' दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या, गिरफ्तार
AajTak
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपार्टमेंट की पार्किंग में अपना ऑटो पार्क किया करता था. इसके लिए विद्यानंद हर बार मना करता था. शनिवार को भी उसने ऐसा ही किया. हमारे बीच विवाद हो गया था. गुस्से में आकर मैंने विद्यानंद की धारदार हथियार से हत्या कर दी.
झारखंड के रांची में अपार्टमेंट के गार्ड की केवल इस बात पर हत्या कर दी गई वह अपार्टमेंट की पार्किंग में अपने जानने वाले व्यक्ति को ऑटो रिक्शा पार्क करने से मना करता था. पुलिस का कहना है कि आरोपी और गार्ड का रोज का उठना-बैठना था. दोनों साथ में नशा भी किया करते थे. गुस्से में आकर गार्ड की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी. आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल, मामला शहर के तुपुदाना ओपी इलाके में मौजूद बसारगढ के ओम डेवलपर्स अपार्टमेंट की है. विद्यानंद वर्मा नाम का व्यक्ति यहां पर गार्ड की नौकरी करता था. संजय मिश्रा नाम का व्यक्ति रिक्शा चलाने का काम करता था और विद्यानंद का जानने वाला था. दोनों में अच्छी दोस्ती थी. रोज का उठना-बैठना था.
धारदार हथियार से हुई थी हत्या
शनिवार देर रात विद्यानंद की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. जानकारी मिलने पर तुदुपाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी. जांच के दौरान पुलिस ने अपार्टमेंट सहित आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया था.
सीसीटीवी में नजर आया था आरोपी संजय
पुलिस ने इसमें देखा था कि संजय मिश्रा घटना स्थल के आस-पास नजर आ रहा है. पुलिस ने उसे हिरासत में लिया पूछताछ शुरू कर दी थी. शुरूआत में संजय पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने गार्ज विद्यानंद की हत्या करने की बात कबूल कर ली.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










