
ऑटो एक्सपो 2023 का इंतजार खत्म, इन मेट्रो स्टेशन पर मिलेगा टिकट, जानें कीमत
AajTak
Auto Expo 2023: कोरोना के कारण साल 2022 में ऑटो एक्सपो व्यापार मेले का आयोजन स्थगित कर दिया गया था. हालांकि इस साल यह मेला फिर लगने जा रहा है. उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो आयोजित किया जायेगा, जिसमें कुछ ही दिन बाकी हैं. आइए जानते हैं टिकट, प्राइज और बाकी डिटेल्स.
ऑटो एक्सपो व्यापार लगने में बस कुछ ही दिन बाकी है. ऑटो एक्सपो में ऑटो कंपनियां अपने वाहनों का प्रदर्शन करती हैं. यह व्यापार मेला हर 2 साल में एक बार आयोजित किया जाता है. ऑटो एक्सपो में महज 3 दिन का समय बचा है. आइए जानते हैं इस बार का ऑटो एक्सपो कहां हो रहा है, और टिकट की कीमत कितनी है.
11 जनवरी से ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में ऑटो एक्सपो का आगाज़ हो जाएगा. हालांकि शुरू के दो दिन यानी कि 11 और 12 जनवरी को ऑटो एक्सपो सिर्फ मीडिया के लिए लगा होगा. जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 12 जनवरी की सुबह करेंगे.
13 जनवरी से आम लोगों बन सकेंगे ऑटो एक्सपो का हिस्सा
इस व्यापार मेले में तमाम कंपनियां अपनी गाड़ियों का प्रदर्शन करने वाली हैं. 12 जनवरी की सुबह उद्घाटन के बाद 13 जनवरी से 18 जनवरी तक आम लोग भी इस मेले में जा सकेंगे. बता दें कि इस व्यापार मेले को देखने के लिए 750 रुपए का टिकट देना होगा, लेकिन 14 और 15 जनवरी को टिकट खरीदने के लिए लोगों को 475 देने होंगे. वहीं 16 से 18 जनवरी तक टिकट के लिए 350 रुपए खर्च करने होंगे.
ऑटो एक्सपो की टाइमिंग
ऑटो एक्सपो में सुबह 11 बजे से 7 बजे तक लोग जा सकेंगे, हालांकि 14 से 17 जनवरी तक यह मेला रात 8 बजे तक चलेगा. मेले के आखिरी दिन यानी कि 18 जनवरी को इसका समय शाम 6 बजे तक की निर्धारित किया गया है. ऑटो एक्सपो में जाने के लिए आपको मेट्रो स्टेशन से टिकट खरीदना होगा. आइए जानते हैं किन-किन स्टेशनों पर मिलेगा ऑटो एक्सपो का टिकट.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












