
ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे मरीज, इस हॉस्पिटल ने दर्जनों नए सिलेंडर कचरे में फेंके
AajTak
पटना में ऑक्सीजन के लिए मारामारी मची है, वहीं पटना के गर्दनीबाग में सिविल सर्जन कार्यालय और कैंपस में लगभग 36 ब्रांड न्यू ऑक्सीजन सिलेंडर यू ही कचड़े में फेंका हुआ मिला.
कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से पूरे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है. लोग अस्पताल में सांस के लिए तड़प रहे हैं और उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल रहा, लेकिन बिहार में बदहाली का आलम ये हैं कि यहां नए ऑक्सीजन सिलेंडर कूड़े के ढेर में पड़े हुए हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएम मौके पर जांच के लिए पहुंचे. एकतरफ पटना में ऑक्सीजन के लिये मारा मारी मची है, वहीं पटना के गर्दनीबाग में सिविल सर्जन कार्यालय और कैंपस में लगभग 36 ब्रांड न्यू ऑक्सीजन सिलेंडर यूं ही कचड़े में फेंका हुआ मिला. बता दें कि यहीं बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति का कार्यलय भी है. इन सिलेंडरों को कोई देखने वाला तक नहीं था, लेकिन जब मीडियाकर्मियो के कैमरे में तस्वीरें कैद हुई तो आननफानन में सभी सिलेंडर को वहां से हटा दिया गया.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










