
ऐसे पढ़ सकते हैं दूसरों के भेजे WhatsApp Messages, किसी को नहीं चलेगा पता, बंद करनी होगी सेटिंग
AajTak
How To Read WhatsApp Messages without Blue Tick: क्या आप चुपके से किसी का वॉट्सऐप मैसेज पढ़ना चाहते हैं. इसके लिए आपको फोन में एक छोटी सेटिंग करनी होगी. इस सेटिंग के बाद आप आसानी से बिना किसी के जानकारी के वॉट्सऐप मैसेज पढ़ सकते हैं. आइए जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा.
वॉट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. भारत में ही इसके एक्टिव यूजर्स की संख्या 40 करोड़ से ज्यादा है. मेटा का ये ऐप धीरे-धीरे बड़ी आबादी की रोजमर्रा की लाइफ का हिस्सा बन गया है. सुबह गुड मॉर्निंग का मैसेज हो या फिर किसी त्योहार पर विश करना हो, लोग इस प्लेटफॉर्म पर टूट पड़ते हैं.
वहीं कुछ ऐसे भी मैसेज होते हैं, जिन्हें आप चुपके से पढ़ना चाहते हैं. यानी आप WhatsApp Messages को पढ़ भी लें और सेंडर को रीड का मार्क भी नजर ना आए. इस प्लेटफॉर्म पर आपको इसका फीचर भी मिलता है.
आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में या उस सेटिंग के बारे में, जिसे ऑन करके आप आसानी से Seen मार्क के बिना किसी भी मैसेज को पढ़ सकते हैं.
वॉट्सऐप पर किसी भी मैसेज के साथ आपको तीन मार्क नजर आते हैं. अगर आपको सिंगल टिक मार्क दिख रहा है, तो साफ है कि WhatsApp Messages सेंड हो गया है, लेकिन वो अभी डिलीवर नहीं हुआ है.
वहीं दो टिक मार्क दिख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वॉट्सऐप मैसेज रिसीवर के पास पहुंच गया है, लेकिन उसने मैसेज रीड नहीं किया है.
अगर दोनों मार्क ब्लू हो जाते हैं, तो इसका मतलब है कि रिसीवर ने आपका मैसेज पढ़ लिया है. यहां पर एक मामूली सेटिंग करके आप किसी की जानकारी के बिना उसके भेजे मैसेज पढ़ सकते हैं.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











