
'ऐसा लगा हम चीन में हैं...', राहुल गांधी के बयान पर बोलीं BJP सांसद मालविका देवी
AajTak
लोकसभा में राहुल गांधी ने चीन को लेकर पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि चीन भारत की 4000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा किए बैठा है. इस पर बीजेपी सांसद मालविका देवी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राहुल की स्पीच सुनकर लगा जैसे हम चाइना में हैं, भारत में नहीं. उन्होंने राहुल से भारत पर भी रिसर्च करने की सलाह दी.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











