
ऐसा फ्रॉड नहीं देखा होगा, 10 हजार का मोबाइल 10 रु में मंगवाया, फिर कंपनी से वसूले पूरे पैसे
AajTak
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में दो हैकर्स ने मिलकर देश के नामी ई-कॉमर्स कंपनियों की वेबसाइट की कमियों का फायदा उठाते हुए इन्हें करोड़ों का चूना लगाया. दोनों युवक छात्र हैं और लखनऊ में कंप्यूटर एप्लीकेशन की पढ़ाई कर रहे थे.
अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो सावधान हो जाएं. लखनऊ के दो छात्रों ने साइबर ठगी के जरिए ई कॉमर्स कंपनियों को करोड़ों का चूना लगाया है. पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपियों के खातों से पुलिस ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बरामद की है जो इन्होंने फ्रॉड करके कमाए थे. दरअसल, उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में दो हैकर्स ने मिलकर देश के नामी ई-कॉमर्स कंपनियों की वेबसाइट की कमियों का फायदा उठाते हुए इन्हें करोड़ों का चूना लगाया. दोनों युवक छात्र हैं और लखनऊ में कंप्यूटर एप्लीकेशन की पढ़ाई कर रहे थे. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जो बताया वो जानकर आपके भी कान खड़े हो जाएंगे. दोनों युवकों ने बताया कि वो सबसे पहले ऐप्स के जरिए ई-कॉमर्स कंपनियों की वेबसाइट पर बग (एक प्रकार की कमी) का पता लगाते थे. इसके बाद उसी बग के जरिए मोबाइल, टीवी या किसी भी अन्य सामान की कीमत को बेहद कम कर देते थे.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












