
एकनाथ शिंदे ने ली महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ, बाला साहेब को वंदन कर की शुरुआत, देखें
AajTak
मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित भव्य शपथग्रहण समारोह में महाराष्ट्र की नई सरकार ने शपथ ली. जिसमें एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्होंने बाला साहेब को वंदन कर अपनी शपथ की शुरुआत की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम दिग्गज इस शपथग्रहण के साक्षी बने. देखें वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











