
एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में जी4 देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात, उर्जा और आर्थिक सहयोग पर चर्चा
AajTak
आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सेशन के दौरान जापान के विदेश मंत्री योको कामिकावा, जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बैरबॉक और ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा से मुलाकात की.
विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने जी-4 देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात की और लिखित वार्ता के जरिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधार के लिए समूह की प्रतिबद्धता को दोहराया. जी-4 देशों में ब्राजील, जर्मनी, भारत और जापान शामिल हैं.
आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका पहुंचे जयशंकर ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सेशन के दौरान जापान के विदेश मंत्री योको कामिकावा, जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बैरबॉक और ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा से मुलाकात की.
जी-4 देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीटों के लिए एक-दूसरे की दावेदारी का समर्थन करते हैं.
भारत, सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए वर्षों से की जा रही कोशिशों में सबसे आगे रहा है, उसका कहना है कि 1945 में स्थापित 15 देशों की परिषद 21वीं सदी के उद्देश्य के लिए उपयुक्त नहीं है और समकालीन भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित नहीं करती है. एक पोलराइज्ड सुरक्षा परिषद मौजूदा शांति और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में भी फेल रही है. परिषद के सदस्य यूक्रेन युद्ध और इजरायल-हमास युद्ध जैसे संघर्षों पर बंटे हुए हैं.
जयशंकर ने सोमवार को वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल के साथ ऊर्जा और आर्थिक सहयोग सहित अन्य मुद्दों पर भी बातचीत की.
ढोल-नगाड़ों से हुआ पीएम मोदी का स्वागत

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








