
एसिड अटैक के बाद कंगना की बहन की हुई 53 सर्जरी, चली गई एक आंख की रोशनी
AajTak
आज 21 जून को दुनियाभर के लोग योग दिवस मना रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड के सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं. एक्ट्रेस कंगना रनौत खुद तो योग करती ही हैं, साथ ही उनका पूरा परिवार भी अपने आप को योग से ही फिट रखता है. अब कंगना ने बताया है कि कैसे उनकी बहन रंगोली चंदेल के जीवन में योग ने बड़ी भूमिका निभाई है.
आज 21 जून को दुनियाभर के लोग योग दिवस मना रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड के सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं. एक्ट्रेस कंगना रनौत खुद तो योग करती ही हैं, साथ ही उनका पूरा परिवार भी अपने आप को योग से ही फिट रखता है. अब कंगना ने बताया है कि कैसे उनकी बहन रंगोली चंदेल के जीवन में योग ने बड़ी भूमिका निभाई है. कंगना रनौत ने रंगोली चंदेल, उनके बेटे और पति की फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में रंगोली और उनका परिवार योग करते नजर आ रहे हैं. इसके साथ कंगना ने रंगोली के एसिड अटैक से गुजरने के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि कैसे रंगोली ने अपने साथ हुए इस हादसे के बाद बात करना बंद कर दिया था.More Related News













