
एशिया कप में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र, बिहार चुनाव के चलते बवाल तो होना ही था
AajTak
एशिया कप 2025 में पाकिस्तान पर भारत की जीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार चुनाव से पहले ऑपरेशन सिंदूर के जिक्र का मौका दे दिया, नतीजे में तेजस्वी यादव ने भी टीम इंडिया को अपने बधाई संदेश में सीजफायर और ट्रंप का जिक्र कर सवाल उठा दिया है.
जश्न का इंतजार तो रहता ही है, एशिया कप में भी था. इंतजार भी लंबा नहीं चला. थोड़ा और वक्त लग सकता था, लेकिन जश्न का मौका पहले ही मिल गया. एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को तीसरी बार शिकस्त दे डाली, वो भी पांच विकेट से. बगैर ज्यादा वक्त गंवाए.
अव्वल तो पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने पर ही देश भर में बहुतों को ऐतराज था, पहले के मैचों में भी तनावभरे क्षण देखे गये थे. पहले तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ भी मिलाते थे, जीत के बाद तो सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के मोहसिन नकवी के हाथों एशिया कप ट्रॉफी लेने से ही इनकार कर दिया. मोहसिन नकवी मंच पर इंतजार करते रह गए, लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने रुख पर कायम रहे. आखिरकार, मोहसिन नकवी एशिया कप ट्रॉफी अपने साथ लेकर होटल चले गए.
एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन भी हैं, और पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं. अपने भारत विरोधी रुख के लिए मशहूर मोहसिन नकवी अक्सर ऐसे बयान देते हैं जिससे भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता है. मोहसिन नकवी ने किसी भी टकराव की स्थिति में गंभीर परिणाम होने की गिदड़भभकी भी दी थी.
जीत के जश्न के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ देश के कई नेताओं ने टीम इंडिया को बधाई देकर हौसलाअफजाई की है. प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देने का अपना खास तरीका अपनाया है - मौका देखकर पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत को ऑपरेशन सिंदूर जैसा बताया है.
एशिया कप की जीत और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र
एशिया कप में भारत की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल के अलावा विपक्षी खेमे से अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव ने भी बधाई दी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा है, एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने पर टीम इंडिया को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा, और खेल में अपना दबदबा कायम रखा. मैं कामना करती हूं कि टीम इंडिया भविष्य में भी इसी तरह गौरवशाली प्रदर्शन करती रहे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












